Self Confidence Mudra: एक मुद्रा जो बना देगी आपको कॉन्फिडेंस का मास्टर, जानिए कैसे?

आजकल ऐसे बहुत से लोग है जो कि खुल कर किसी से बात नहीं कर पाते हैं। झिझक महसूस करते हैं। अगर आप भी इन्हीं मे से हैं और आपकी भी आत्मविश्वास कमजोर है। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसी एक मुद्रा के बारे में जिसे आप रोजाना करके अपना कॉन्फिडेंस बड़ा सकते हैं।

Self Confidence Mudra: एक मुद्रा जो बना देगी आपको कॉन्फिडेंस का मास्टर, जानिए कैसे?

Self Confidence Mudra: आज के समय में बहुत से लोग दूसरों से बात करने में डर या झिझक महसूस करते हैं। कभी-कभी मंच पर बोलना हो, किसी इंटरव्यू में जवाब देना हो, या किसी नई जगह लोगों से बातचीत करनी हो कॉन्फिडेंस
की कमी हमें पीछे धकेल सकती है।

विज्ञापन

यह डर मन में इतना गहराता है कि व्यक्ति अपने विचार भी खुलकर नहीं रख पाता। अगर आप भी ऐसे ही ही हैं, तो एक्सपर्ट द्वारा आयुर्वेद और योग में बताए गए कुछ विशेष हस्त मुद्राएं (Hand Mudras) आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं। जो की आपके शरीर में ऊर्जा को संतुलित करती हैं और धीरे-धीरे आपकी झिझक और घबराहट को कम करती हैं। तो आइए जानते हैं उन एक मुद्रा के बारे में।

विज्ञापन

कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए हाकिनी मुद्रा

अगर आप भी बात करते समय घबरा जाते हैं या कॉन्फिडेंस खो देते हैं, तो ये मुद्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कैसे करें हाकिनी मुद्रा?

इस हाकिनी मुद्रा को करने के लिए सबसे पहले आप आराम से किसी शांत जगह पर बैठ जाएं (जैसे सुखासन या कुर्सी पर सीधा बैठकर)। अब अपनी दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में मिलाएं यानी दाईं हाथ की उंगलियां बाईं हाथ की उंगलियों से हल्के से छुएं। इसके बाद अंगूठों को भी आपस में मिलाएं ताकि एक गोलाकार मुद्रा बन जाए। अब दोनों हाथों को छाती के पास या घुटनों पर रखें और आंखें बंद करके गहरी सांस लें। इस मुद्रा को अगर आप रोजाना 10-15 मिनट करते हैं तो इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बहतर होगा और तनाव भी कम होगा।

विज्ञापन

हाकिनी मुद्रा के फायदे

हाकिनी मुद्रा मन को शांत करती है। जब आप इसे नियमित रूप से करते हैं, तो आपका मानसिक तनाव कम होता है और सोचने-समझने की शक्ति बेहतर होती है। यह उन लोगों के लिए लाभदायक है जो बात करते समय घबरा जाते हैं या कॉन्फिडेंस की कमी महसूस करते हैं। यह मुद्रा मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सक्रिय करती है, जिससे बोलने और सोचने में तालमेल बनता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ