Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जेवर विधानसभा के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटें लगाने जा रहा है। साथ ही रोजा याकूबपुर और खोदना खुर्द के 6 फीसदी आबादी भूखंड में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। ऐसा करने से गांवों का अंधेरा दूर होगा। ग्रामीणों को भी शहरी विकास का अनुभव मिलेगा।
ब्लैक स्पाॅट की हुई पहचान
गांवों व सेक्टरों में ब्लैक स्पॉट की पहचान कर स्ट्रीट लाइटें व हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह की निगरानी में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जेवर विधानसभा के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटें लगने से विकास होगा।
64 गांवों में 3740 स्ट्रीट लाइटें
प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वर्क सर्किल 3 के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल ने बताया कि इन गांवों में 3740 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त इन गांवों के श्मशान घाट, कब्रिस्तान, प्लेग्राउंड, बरातघर, मुख्य प्वाइंट और स्कूलों में 80 हाईमास्ट लाइटें भी लगाई जाएंगी। स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटों के लिए कंपनियों का चयन कर लिया गया है। उनको कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए है।
सीईओ से मिले थे ग्रामीण
रोजा याकूबपुर और खोदना खुर्द के 6 फीसदी आबादी भूखंड में विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए ग्रामीण सीईओ एनजी रवि कुमार से मिले थे। सीईओ के निर्देश पर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वर्क सर्किल 1 की टीम ने मौके पर जायजा लिया। एसीईओ प्रेरणा सिंह को रिपोर्ट सबमिट की और एसीईओ ने मंजूरी दे दी है।
खराब लाइट हटाई जाएंगी
विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वर्क सर्किल 2 के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 व 2, बीटा 1 व 2, गामा 1 व 2, डेल्टा 1, 2 व 3, ईटा 1 व 2 में अभियान चलाकर खराब स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
क्या बोली एसीईओ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने सर्वे कर ब्लैक स्पॉट की पहचान कर ली हैं। इन जगहों पर स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे गांवों व सेक्टरों में ब्लैक स्पॉट खत्म हो जाएंगे। विभाग को स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
40 mins agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 hr agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
3 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
4 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
4 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
8 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
9 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
9 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines