---विज्ञापन---

पैर बता देते हैं आपके लिवर की सेहत का हाल, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना…

Liver Disease: खराब लाइफस्टाइल के कारण हमारे लिवर की सेहत पर बुरा असर पड़ता है, जो आगे चलकर शरीर में कई तरह के बदलाव का कारण बनता है. अगर आपको भी शरीर में पैरों से लेकर इन हिस्सों में ऐसे बदलाव नजर आ रहे हैं, तो हो सकता है कि आपका लिवर खराब हो रहा हो.

---विज्ञापन---

लिवर हमारे शरीर का बेहद ही महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसकी सेहत बनाए रखना काफी जरूरी है. लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल के कारण अच्छी सेहत होना किसी बड़े वरदान से कम नहीं है. हालांकि, खराब खानपान और अनियमित डेली रूटीन के कारण लिवर को काफी मुश्किल व दबाव का सामना करना पड़ता है, जिस कारण उसकी सेहत खराब होने लगती है. लिवर की सेहत में गड़बड़ी यानी शरीर में ऐसे बदलाव का दिखना जो सामान्य नहीं होते. हम आपकी इन्हीं बदलावों के बारे में बताएंगे, जो गवाही देते हैं कि आपके लिवर की सेहत बिगड़ रही है.

यह भी पढ़ें: महिलाओं की जिंदगी पर खतरा बन रहा ये कैंसर, हर 8 मिनट ले रहा एक की जान! जानें इसके छिपे लक्षण कैसे दिखते हैं

---विज्ञापन---

लिवर क्यों है हमारे लिए जरूरी?

आपको शायद जानकारी न हो लेकिन लिवर हमारे शरीर के अंदर का बेहतर ही महत्वपूर्ण अंग है, जो 500 से ज्यादा काम करता है. इसमें मुख्य तौर पर खून का साफ करना, खाना पचाना, एनर्जी और विटामिन को स्टोर करना और साथ ही, शरीर में से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना शामिल है. इसलिए जब लिवर में कोई समस्या आती है, तो इसका असर शरीर पर दिखाई देता है. लिवर खराब होने पर शरीर में काफी कमजोरी आने लगती है और में मौजूद प्रोटीन्स की मात्रा भी कम होने लगती है.

लिवर खराब होने पर कैसे दिखते हैं लक्षण

लिवर की सेहत जब प्रभावित होती है और शरीर में जरूरी प्रोटीन की मात्रा कम होने लगती है, तो खून की नसों से पानी बाहर निकलने लग जाता है.

---विज्ञापन---

ये पानी हमारी मांसपेशियों में जमा होने लगते हैं, जिस कारण अक्सर पैरों में सूजन दिखाई देने लगता है. जैसे-जैसे लिवर की स्थिति गंभीर होती जाएगी, पैरों की सूजन पर भी इसका असर बढ़ता जाएगा और साथ ही, नाखूनों के रंग और बनावट पर भी बदलाव दिखने लगेगा.

इसके अलावा लिवर खराब होने का असर शरीर के अन्य हिस्सों में भी पड़ेगा. जैसे आंखों का पीला होना, पूरे शरीर में सूजन दिखना, बहुत ज्यादा थकान व कमजोरी महसूस होना, बहुत नींद आना. साथ ही इस स्थिति में पैरों के साथ-साथ पेट में भी पानी भरने लगता है, जो एडवांस क्रॉनिक लिवर डिजीज के संकेत हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

लिवर को खराब होने से कैसे बचाए?

अगर आप अपनी लिवर की सेहत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अभी से अपनी डेली रूटीन में कुछ अहम बदलाव लाने होंगे. इसमें हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना, रोज एक्सरसाइज करना, बैलेंस्ड खाना और जंक फूड अवॉइड करना शामिल है. इसके अलावा जिन्हें डायबिटीज है, वो अपना शुगर लेवल कंट्रोल में रखें. क्योंकि डायबिटीज की मरीजों में फैटी लिवर का खतरा बना रहता है, जो लिवर को गंभीर बीमारियों में घेर सकता है.

इन सबके अलावा, कुछ जरूरी टेस्ट जैसे कम्प्लीट ब्लड काउंट (CBC) टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) और किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) भी किए जा सकते हैं. साथ ही, प्रोथ्रोम्बिन टाइम (PT) और INR टेस्ट से खून के थक्के बनने की क्षमता जांची जाती है. इन सभी टेस्ट से लिवर की हेल्थ का मालूम चलता है, जिससे वक्त रहते इलाज आसान हो जाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: लिवर स्पेशलिस्ट ने बताया Fatty Liver में कौन से 7 फल खा सकते हैं, फायदा देते हैं ये फ्रूट्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 03, 2026 12:15 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola