दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक बड़ा झटका आया है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन में फ्लाइट से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी.
देश की सभी प्रमुख विमानन कंपनियों – इंडिगो (IndiGo), एयर इंडिया (Air India), एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) और अकासा एयर (Akasa Air) ने फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है.
नई दरें आज यानी 9 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं. चलिए, जान लेते हैं कि फ्लाइट टिकटों के दाम अचानक क्यों बढ़े हैं और किस एयरलाइन में कितना अतिरिक्त चार्ज लगेगा.
क्यों महंगा हुआ हवाई किराया?
विमानन कंपनियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के चलते एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF – विमान ईंधन) के दाम पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गए हैं.
फ्लाइट चलाने के कुल खर्च में ईंधन की हिस्सेदारी बहुत बड़ी होती है. इसलिए बढ़ी हुई लागत की भरपाई करने के लिए एयरलाइंस ने टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि वे अलग-अलग रूट्स पर अपनी सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रख सकें.
किस एयरलाइन ने कितना बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज?
- Air India और Air India Express
एयर इंडिया में 9 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे से और एयर इंडिया एक्सप्रेस में 9 अक्टूबर मध्यरात्रि (12:00 AM) से की गई सभी नई बुकिंग्स पर नई दरें लागू होंगी. घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) में एक तरफ के सफर (One-way) पर दूरी के हिसाब से 400 से 1200 रुपये तक एक्स्ट्रा फ्यूल सरचार्ज लगेगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International Flights) के रूट के अनुसार 55 से 215 डॉलर तक अतिरिक्त चार्ज लगेगा. - Akasa Air
9 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे से नई बुकिंग्स पर नई दरें लागू होंगी. घरेलू उड़ानों के मामले में यात्रा की दूरी के हिसाब से 375 से 1150 रुपये तक अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगेगा. छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस के लिए 2500 रुपये का फ्लैट फ्यूल सरचार्ज तय किया गया है. - IndiGo Air
इंडिगो ने 6 अक्टूबर 2026 से ही नया फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है. घरेलू उड़ानों में दूरी के आधार पर 375 से 1300 रुपये तक का फ्यूल चार्ज बढ़ा है. अंतरराष्ट्रीय रूट के अनुसार 1000 से लेकर 10,000 रुपये तक का चार्ज बढ़ गया है. यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स पर सबसे ज्यादा 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा.
दीपावली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए अब आखिरी वक्त में टिकट बुक करना और भी महंगा साबित होगा. अगर आपका यात्रा का प्लान पक्का है, तो टिकट बुक करने में ज्यादा देरी न करें, क्योंकि मांग बढ़ने के साथ डायनेमिक फेयर (Dynamic Fares) के चलते किराए और भी बढ़ सकते हैं.
संबंधित खबरें
एलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
43 mins agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
11 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
11 hrs agoबिहार MLC चुनाव के बीच प्रशांत किशोर बोले-शिक्षक साथ दें सरकार का झुकना तय
12 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
13 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
14 hrs agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
16 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
16 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
17 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines