Kanya Vivah Yojana: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से कई गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हुई। माता-पिता के सपने साकार हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े चार साल में 25 हजार 302 बेटियों कि शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत हुई है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6 हजार 800 जोड़ों का विवाह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराया गया है। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक जोड़े की सहायता राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। इस योजना के तहत 21 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता सामग्री के रूप में 21 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट तथा सामूहिक विवाह आयोजन व्यवस्था पर अधिकतम 8 हजार रुपये तक व्यय का प्रावधान भी किया गया है।
इसके लिए बजट में 38 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इस साल 1 अप्रैल से बढ़ी हुई राशि से विवाह संपन्न कराए जा रहे हैं। योजना के तहत बढ़ाई गई राशि से अब तक 555 जोड़ों का विवाह कराया गया है। इससे कई परिवारों का बेटियों का विवाह का सपना पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने योजना के तहत राशि में दो बार वृद्धि की है। भुपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले बजट में ही बेटियों के विवाह को प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2019 में विवाह अंतर्गत दी जाने वाली अनुदान राशि को 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए कर दिया था। अब यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। साल 2019 की तुलना में निर्धारित बजट राशि भी 19 करोड़ रूपए से दोगुना बढ़ाकर 38 करोड़ रूपए कर दी गई है। इससे कई परिवारों में बेटियों के विवाह को लेकर चिंता दूर हुई है।
संबंधित खबरें
12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
46 mins agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
9 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
14 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
14 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
15 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
17 hrs agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
18 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines