चीन में लापता हो रहे ताकतवर मंत्री, क्या 'माओ' की तरह विरोधियों को ठिकाने लगा रहे जिनपिंग?
Edited By Bhola Sharma

China Defence Minister Missing Case
Edited By Bhola Sharma

China Defence Minister Missing Case
China Defence Minister Li Shangfu Missing Know Reason: चीन में एक-एक कर ताकतवर मंत्री लापता हो रहे हैं। रक्षा मंत्री ली शांगफू बीते तीन हफ्तों से लापता हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, रक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वे सैन्य हथियार की खरीद से जुड़े मामलों की जांच का सामना कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ली शांगफू को पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार निवारण विभाग के अधिकारी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए थे। अमेरिकी सरकार ने आशंका जताई है कि शांगफू को उनके पद से भी हटाया जा सकता है। दूसरी तरफ जापान में मौजूद अमेरिकी राजदूत इमैनुएल ने शांगफू के हाउस अरेस्ट होने की भी आशंका जताई है। 7 और 8 सितंबर को वियतनाम और सिंगापुर के साथ मीटिंग से भी रक्षा मंत्री लापता थे।
आखिरी बार ली शांगफू को 29 अगस्त को बीजिंग में अफ्रीकी देशों के साथ एक सिक्योरिटी फोरम में भाषण देते हुए देखा गया था। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री किन गैंग भी लंबे समय तक लापता रहे थे। इसके बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था।
चीन में ताकतवर लोगों के लापता होने का सिलसिला आधुनिक चीन के संस्थापक माओ के समय से चला आ रहा है। मोओ ने हंड्रेड फ्लावर्स कैंपेन चलाया था। जिसमें लोगों को आलोचना करने की छूट दी गई थी। सिस्टम की खामियों को बताने के लिए कहा गया था। लोग भी इस अभियान से जुड़े। लेकिन जिन लोगों ने आलोचना की या कमियों को उजागर किया, उनका पता नहीं चला। यह विरोधियों को ठिकाने लगाने की माओ की चाल थी। आशंका जताई जा रही है कि शी जिनपिंग भी माओ की राह पर चल पड़े हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: