कांग्रेस ने CWC के लिए तेलंगाना को क्यों चुना, क्या दक्षिण से दिल्ली साधने की कोशिश? जानें तीन बड़े कारण

Congress Working Committee, CWC Meeting In Telangana, Hyderabad News, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge

Congress Working Committee

Telangana Congress Working Committee Meeting Updates: दक्षिणी राज्य के प्रमुख शहर हैदराबाद में शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक दो दिन चलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 20 अगस्त को वर्किंग कमेटी का ऐलान किया था। इसमें सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका समेत 39 सदस्य हैं। इस बैठक में इसी साल होने वाले पांच राज्यों में चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनावों पर कई चरणों में चर्चा होगी। दक्षिणी राज्य में कांग्रेस की बैठक के कई मायने हैं। दरअसल, कांग्रेस दक्षिण से दिल्ली साधने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

कहां-कहां होने हैं चुनाव?

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस इन पांच राज्यों के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु को साधना चाहती है।

विज्ञापन

भाजपा के पास 29 तो कांग्रेस के पास 28 सीटें

दरअसल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना में लोकसभा की 129 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 28 सीट जीती थी, जबकि भाजपा ने 29 सीटों पर जीत हासिल की थी। इन 29 सीटों में 25 सीटें अकेले कर्नाटक से भाजपा को मिली थीं। कांग्रेस का मामना है कि यदि रणनीति बनाकर भाजपा को घेरा जाए तो बाजी पलट जाएगी।

विज्ञापन

राहुल की यात्रा से लाभ मिलने की उम्मीद

राहुल गांधी ने दक्षिण से ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक गई थी। कांग्रेस को उम्मीद है कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। कांग्रेस का यह भी मानना है कि अगर दक्षिण में जीत मिली तो 2024 में बड़ा फायदा होगा।

क्या है कांग्रेस वर्किंग कमेटी?

वर्किंग कमेटी कांग्रेस की Highest Executive Authority है। जो पार्टी में अहम फैसले ले सकती है। पार्टी संविधान से जुड़े हर फैसले का अधिकार है। पार्टी अध्यक्ष को नियुक्त करने/हटाने का भी अधिकार है। कांग्रेस वर्किंग कमेठी का गठन दिसंबर 1920 में हुआ था।

विज्ञापन

दक्षिण से जुड़े अहम फैक्ट्स

  • दक्षिण भारत के राज्यों में 129 लोकसभा सीट
  • मौजूदा वक्त में दक्षिण से BJP के 29 सांसद
  • 29 सांसदों में कर्नाटक से BJP के 25 सांसद
  • तेलंगाना में BJP के 4 सांसदों को जीत मिली
  • दक्षिण भारत के राज्यों में 923 कुल विधायक
  • कर्नाटक से पहले BJP के पास 135 विधायक
  • अब दक्षिण में BJP के पास सिर्फ 90 विधायक
  • कुल विधायकों में BJP के सिर्फ 10% विधायक

ओवैसी ने कांग्रेस पर किया वार

हैदराबाद में हुई कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बैठक पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि कोई भी राजनीतिक दल जो चाहे कर सकता है। केसीआर साढ़े नौ साल तक तेलंगाना के मुख्यमंत्री रहे हैं। तेलंगाना में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है। विकास हुआ है और इसकी जीडीपी सबसे अधिक है। मुझे एक कांग्रेस शासित राज्य दिखाओ जहां मुस्लिम छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक मुफ्त शिक्षा मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ