Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंगलवार को अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़े ही धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थिति रहे। मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात भी की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए अनेक योजनाओं की घोषणा की, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से मूक बधिर बच्चों के लिए राज्य स्तर पर एक रेजिडेंशियल कालेज आरंभ करने की घोषणा की। राज्य में अब तक ऐसे बच्चों के लिए केवल स्कूल की ही सुविधा है।
छात्रा तमन्ना ने सीएम के सामने रखा अपना पक्ष
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवाओं से मिले और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जिस पर मूक बधिर बच्चों की समस्याओं को लेकर केआर टेक्निकल कालेज की छात्रा तमन्ना सिंह ने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी। तमन्ना स्वयं दिव्यांग हैं। तमन्ना ने लिपसिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री को मूक बधिर छात्रों की दिक्कतों के बारे में अवगत कराया।
मूक बधिर छात्रों के लिए रेजिडेंशियल कालेज की घोषणा
तमन्ना ने लिपसिंक के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि स्कूल में मूक बधिर बच्चों के लिए स्पेशल टीचर होते हैं जो विशेष अभिव्यक्ति से बच्चों को पाठ पढ़ाते हैं, किंतु राज्य में मूक बधिरों के लिए ऐसा कोई कालेज नहीं है। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तमन्ना से कहा कि हम इस तरह के दिव्यांगजनों के लिए राज्य में रेजिडेंशियल कालेज आरंभ करेंगे। इसी बीच मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से आए सोनू कुमार ने राज्य में दृष्टिबाधित छात्रों के लिए चेन्नई में उनके इलाज की मांग की, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी दृष्टिबाधित छात्रों की जांच कराएंगे तथा उनका अच्छा इलाज कराएंगे।
खेल स्टेडियम व बीएड कालेज की घोषणा
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम के सरगुजा संभाग में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा की कि रायपुर की तरह अब अंबिकापुर में भी 100 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। यह अंबिकापुर के खेल प्रेमियों को एक बड़ा तोहफा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की सरगुजा संभाग के सभी जिलों में शासकीय बीएड कालेज आरंभ किये जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में लॉ कालेज की घोषणा की, साथ ही इस मौके पर युवाओं के लिए उनके हित में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सलाहकार राजेश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
8 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
9 hrs agoबिहार MLC चुनाव के बीच प्रशांत किशोर बोले-शिक्षक साथ दें सरकार का झुकना तय
10 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
10 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
11 hrs agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
13 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
14 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
17 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines