हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, नेटवर्क में आई खराबी का असर प्रस्थान से जुड़ी कई प्रक्रियाओं पर पड़ा. चेक-इन काउंटरों पर काम की गति धीमी होने के साथ कुछ उड़ानों के बोर्डिंग गेट में बदलाव हुए.

विज्ञापन
नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण बोर्डिंग गेट बदलने, क्रू की आवाजाही और स्कैनर के कामकाज में भी देरी हुई. (Photo: ANI)

महाराष्ट्र के मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम नेटवर्क में आई तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब 50 मिनट तक चली इस समस्या से इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानों की चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई. इस दौरान डिपार्चर हॉल में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. हर कोई अपनी यात्रा में देरी और जरूरी जानकारी को लेकर परेशान दिखा. एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण बोर्डिंग गेट बदलने, क्रू की आवाजाही और स्कैनर के कामकाज में भी देरी हुई.

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

तकनीकी खराबी की समस्या मंगलवार शाम करीब 7:05 बजे शुरू हुई. इसके बाद चेक-इन प्रक्रिया धीमी पड़ गई और यात्रियों को बोर्डिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं में देरी का सामना करना पड़ा. हालांकि, चेक-इन पूरी तरह बंद नहीं हुआ था. एयरपोर्ट की टीमों ने तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए काम किया और जरूरी प्रोसेस को जारी रखने के लिए मैनुअली काम किया.

यह भी पढ़ें: कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद, सुखोई उड़ाने का 3200+ घंटे का अनुभव

विज्ञापन

अचानक आई इस तकनीकी समस्या के बीच यात्रियों को उड़ानों और बोर्डिंग गेट से संबंधित जानकारी के लिए इंतजार करना पड़ा. एयरपोर्ट कर्मचारियों ने स्थिति संभालने के लिए अल्टरनेटिव अरेंजमेंट के तहत काम जारी रखा, जिससे यात्रियों की आवाजाही और जरूरी कामकाज पूरी तरह बाधित न हों.

एयरपोर्ट प्रबंधन ने क्या कहा?

मुंबई एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) ने नेटवर्क में अस्थायी गड़बड़ी की पुष्टि की. हालांकि, प्रबंधन ने कहा कि इस समस्या से एयरपोर्ट या उड़ानों के संचालन पर कोई असर दर्ज नहीं किया गया. CSMIA के प्रवक्ता के मुताबिक, मंगलवार शाम नेटवर्क में कुछ समय के लिए व्यवधान आया था. यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करने और जरूरी हवाई अड्डा सेवाओं को जारी रखने के लिए टीमों ने मैनुअल प्रक्रिया लागू की. प्रवक्ता ने यह भी कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस घटनाक्रम के कारण एयरपोर्ट और उड़ानों के संचालन पर कोई प्रभाव दर्ज नहीं हुआ है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक, सैन्य ताकत को मिलेगी नई धार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola