काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बदलेगा विष्णुपद मंदिर, बिहार कैबिनेट की बैठक में 17 बड़े फैसले

Bihar Cabinet decisions: बिहार में मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर के लिए 2,520 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की गई है. सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के तहत फल्गु में पहुंचेगा सोन नदी का पानी. इसके साथ ही सरकार ने जलस्रोत पुनर्स्थापन और गाद प्रबंधन नीति 2026 को भी हरी झंडी दे दी है.

bihar cm samrat chaudhary

बिहार में मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. file photo

विज्ञापन

Bihar Cabinet decisions: बिहार सरकार ने राज्य के विकास और जल संरक्षण को लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं. मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. इस बैठक में गया जी के विष्णुपद मंदिर के कायाकल्प, सोन-फल्गु नदी को जोड़ने की योजना और नई गाद प्रबंधन नीति को सबसे प्रमुखता से मंजूरी दी गई. मखाना विकास योजना हेतु 89 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई है. इससे मखाना उत्पादन, बीज उत्पादन, अनुसंधान, बाजार की व्यवस्था आदि में काफी लाभ होगा. कैबिनेट बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने सूचना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन फैसलों की जानकारी साझा की.

‘2030 से पहले खत्म होगा बिहार से पलायन’, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बदलेगा विष्णुपद मंदिर का स्वरूप

गया जी स्थित प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर क्षेत्र का समग्र विकास अब काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के मॉडल पर किया जाएगा. सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 2,520 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इस योजना के तहत मंदिर परिसर का नए सिरे से पुनर्विकास होगा. श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, एलीवेटेड रोड, नए घाट, डोरमेट्री, कैंटीन, पैदल पुल और आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा.

सोन-फल्गु लिंक प्रोजेक्ट को 996 करोड़ की मंजूरी

जल संकट से निपटने और फल्गु नदी में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को हरी झंडी मिली है. इसके लिए 996.05 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है. योजना के तहत सोन नदी का पानी उत्तर कोयल नहर के जरिए फल्गु नदी तक पहुंचाया जाएगा. साथ ही, मोरहर नदी पर लगभग 10 मिलियन घन मीटर क्षमता का एक कृत्रिम जलाशय भी तैयार किया जाएगा.

जलस्रोत पुनर्स्थापन और गाद प्रबंधन नीति 2026 लागू

जलवायु परिवर्तन, अनियमित बारिश और गिरते जलस्तर की चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने ‘बिहार जलस्रोत पुनर्स्थापन एवं गाद प्रबंधन नीति, 2026’ को स्वीकृति दी है. इस नीति का मुख्य मकसद नदियों, बराजों और जलाशयों से भारी मात्रा में जमी गाद (सिल्ट) को बाहर निकालना है, ताकि उनकी जल भंडारण और बहाव क्षमता पहले जैसी हो सके. निकाली गई गाद का उपयोग सड़क, रेलवे, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा और निर्माण कार्यों में भराई (फिलिंग) के लिए किया जाएगा. इससे निर्माण कार्यों में उपजाऊ मिट्टी की बर्बादी रुकेगी और पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ