Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करना शुरू दी है। साथ ही राज्य में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने सोमवार को अपने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि कांग्रेस ने राजस्थान में अभी तक किसी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। बीटेपी ने डूंगरपुर से एक, बांसवाड़ा से दो, उदयपुर जिले से तीन, झालावाड़, पाली और बाड़मेर से एक-एक उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। बीटीपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ वेलाराम घोघरा ने मीडिया को बताया कि 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें अभी सबसे साफ उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए है। बाकी उम्मीदवारों के भी नाम प्रस्ताव पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा हो चुकी है।
कहां से किसे बनाया उम्मीदवार
उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। पहली लिस्ट में डूंगरपुर के चोरासी विधानसभा क्षेत्र से रणछोड़ ताबियाड को उम्मीदवार बनाया है। वहीं रणछोड़ बीटीपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी हैं। उदयपुर जिले खेरवाड़ा से प्रवीण परमार को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। प्रवीण परमार बीटीपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वहीं,बांसवाड़ा के बागीदौरा से बसंत गरासिया, उदयपुर के झाड़ोल से डॉ देव डामोर, बांसवाड़ा के कुशलगढ़ से देवचंद मावी, झालावाड़ के मनोहर थाना से राजकुमार कटारा, बाड़मेर के शिव से तगाराम भील, पाली के बाली सीट से मुगलाराम ओर सलूंबर सीट से प्रकाश खराड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है।
कांग्रेस कब जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट
राजस्थान में कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है, जबकि भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस राजस्थान चुनाव के लिए कब अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी? राजस्थान में अगले महीने 25 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कुएं की खुदाई बनी जानलेवा, 2 सगे भाइयों समेत 3 की मौत, बहन का सुहाग भी उजड़ा
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
2 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
4 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
4 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
4 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
5 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
6 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
7 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines