Acharya Satyendra Das Statement On Ram Mandir Pran Pratishtha : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर सजधर कर तैयार हो गया है। देशवासियों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, आखिर वो घड़ी नजदीक आ गई है। रामलला सोमवार को अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। अब सवाल उठता है कि अगर रामलला की नई मूर्ति विराजमान हो जाएगी तो पुरानी मूर्ति का क्या होगा, इसे लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बड़ा बयान दिया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज एकादशी है। इसी एकादशी के शुभ मुहूर्त में आज शाम 8 बजे रामलला की पुरानी मूर्ति को भी नई मूर्ति के साथ गर्भगृह में स्थापित कर दिए जाएंगे। दोनों नई और पुरानी मूर्तियां एक साथ अगल-बगल ही रहेंगी।
यह भी पढ़ें : अयोध्या में बिना लोहे और स्टील के बना राम मंदिर, जानें Ram Mandir से जुड़े 10 अहम फैक्ट
प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन कर सकेंगे भक्त
श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि 16 जनवरी से शुरू हुआ अनुष्ठान 22 जनवरी को पूरा हो जाएगा। सोमवार को दोपहर 12.30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। आरती, स्थान और सारी प्रक्रिया के बाद तिलक लगाकर रामलला को सजा दिया जाएगा। उसके बाद भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
देश-विदेश से आएंगे मेहमान
आपको बता दें कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में देश-विदेश से लोग जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसके गवाह बनेंगे। प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त सिर्फ 84 सेकंड का है। यानी 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक ही इसका शुभ योग है।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
2 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 hrs ago'6 महीने में टोल होंगे जाम मुक्त', News24 पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा
3 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
10 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
12 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines