अयोध्या में लखनऊ हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में सात यात्रियों की मौत, 40 घायल

Road Accident, Uttar Pradesh, Ayodhya News, UP Hindi News

Ayodhya Road Accident

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की देर रात लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर भीषण हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टकराने के बाद प्राइवेट ट्रक बस के ऊपर पलट गया। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में रघुकुल रेस्टोरेंट के पास हुआ।

विज्ञापन

अंबेडकरनगर जा रही थी बस

सूचना पाकर SSP मुनिराज जी. पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब अयोध्या से आ रही प्राइवेट बस अंबेडकरनगर की ओर जाने के लिए राजमार्ग पर एक मोड़ पर मुड़ रही थी।

विज्ञापन

तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक में वॉल पुट्टी की बोरियां भरी थीं। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक पलट गया और बस उसके नीचे दब गई। हादसे के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया।

अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय राजा ने कहा कि सड़क हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।

विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि एक दर्जन से अधिक एंबुलेंस तैनात की गई। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ