---विज्ञापन---

देश angle-right

Eid-ul-Fitra 2023: देशभर में ईद का जश्न, दिल्ली-मुंबई की मस्जिदों में उमड़े नमाजी, पटना में CM नीतीश गांधी मैदान पहुंचे

Eid-ul-Fitra 2023: समूचे देश में आज ईद का जश्न है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही लोग इकट्ठा हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है। दिल्ली के जामा […]

---विज्ञापन---

Eid-ul-Fitra 2023: समूचे देश में आज ईद का जश्न है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही लोग इकट्ठा हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही ईमाम और लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने शुक्रवार की शाम चांद के दीदार के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर का ऐलान किया था।

---विज्ञापन---

दिल्ली में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ईद-उल-फितर के अवसर पर संसद मार्ग मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे। यहां आजाद और शहनवाज हुसैन ने नमाज पढ़ी। दोनों नेताओं ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।

---विज्ञापन---

मुंबई के माहिम दरगाह में उमड़ी नमाजियों की भीड़

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। शनिवार सुबह मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे के गले लगकर खुशियां मनाई।

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश: ईदगाह में लोगों ने पढ़ी नमाज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईद को लेकर लोगों में जश्न है। शनिवार सुबह सबसे पहले भोपाल के ईदगाह में नमाज पढ़ी गई, इसके बाद शहर के अन्य दूसरी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। शुक्रवार की शाम भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने चांद दिखने के बाद ईद मनाने का ऐलान किया था। मस्जिदों से आतिशबाजी की गई थी।

---विज्ञापन---

बिहार: सीएम नीतीश पटना के गांधी मैदान पहुंचे

ईद-उल-फितर के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान पहुंचे जहां लोगों ने नमाज़ अदा की। उन्होंने कहा कि हम यहां 2006 से यहां आ रहे हैं। यहां ईद बहुत अच्छे से आयोजित होती है। हम सबको बधाई देते हैं। सब लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भाव होना चाहिए। हम सभी धर्म को मानने वालों का सम्मान करते हैं।

---विज्ञापन---

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईद के मौके पर दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली को अलर्ट भी किया है। संवेदनशील इलाकों में खुफिया एजेंसियां भी मुस्तैद हैं। दिल्ली में मस्जिदों के बाहर दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। इससे पहले पीस कमेटियों के साथ बैठक करके शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Today’s Latest News, 22 April 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर

First published on: Apr 22, 2023 09:09 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola