समुद्र का पानी खारा क्यों होता है, जबकि नदियों का पानी नहीं? जानिए इससे जुड़े फैक्ट्स

Sea Water Salty: आपने सुना एक्सपीरियंस किया होगा कि समुद्र का पानी पीने लायक नहीं होता, क्योंकि वो बहुत ही खारा होता है. मगर नदी का पानी बिल्कुल अलग होता है, लेकिन ऐसा क्यों आइए विस्तार से जानते हैं. 

Sea Water Salty

नदियों का पानी खारा क्यों नहीं होता? Image Credit- Freepik

RIver Sweet Water Sweet: समुद्र कितना गहरा होता है कि अगर इंसान डूब जाए तो उसकी लाश भी नहीं मिल सकती. साथ ही, इसका पानी इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता, क्योंकि स्वाद में खारा होता है. वहीं, अगर नदी की बात की जाए तो झीलों और तालाबों का पानी अलग होता है. स्वाद में मीठा या कम नमकीन होता है, आखिर ऐसा क्यों है? इसका जवाब समझने के लिए थोड़ा नेचर को समझना होगा. पानी और चट्टानों में मौजूद खनिजों से जुड़ा है. नदियां लगातार जमीन से होकर बहती हैं और अपने साथ घुले हुए खनिजों की थोड़ी मात्रा समुद्र तक पहुंच जाती हैं. समुद्र में पानी तो भाप बनकर उड़ जाता है, लेकिन नमक नहीं. लंबे समय तक रहने पर समुद्र का पानी खारा हो जाता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों का पानी खारा क्यों नहीं होता?

बारिश का पानी जब जमीन पर गिरता है तो मिट्टी और चट्टानों के संबंध में आता है. इस दौरान कुछ खनिज और लवण पानी में घुल जाते हैं. यही पानी नदियों के जरिए बहकर समुद्र तक पहुंचता है. हालांकि नदी के पानी में भी थोड़ी मात्रा में मिले हुए खनिज मौजूद होते हैं, लेकिन उनकी मात्रा ज्यादा नहीं होती. इसके अलावा ,नदियों का पानी लगातार बहता रहता है और उसमें नए पानी का मिलना जारी रहता है.

समुद्र का पानी ज्यादा खारा कैसे हो जाता है?

समुद्र में नदियों के जरिए लगातार घुले हुए लवण पहुंचते हैं. सूर्य की गर्मी से समुद्र का पानी भाप बनकर वातावरण में चला जाता है और बाद में बारिश के रूप में वापस दुनिया पर आता है! लेकिन नमक पानी के साथ भाप बनकर नहीं उड़ता. इस तरह पानी के चक्र में पानी लगातार आता-जाता रहता है, जबकि समुद्र में मौजूद कई घुले हुए लवण लंबे समय तक बने रहते हैं. 

विज्ञापन

समुद्र के पानी में सिर्फ नमक ही नहीं होता

समुद्री पानी में सोडियम और क्लोराइड आयन होते हैं, जिनसे नॉर्मल नमक यानी सोडियम क्लोराइड बनता है. इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और सल्फर जैसे कई अन्य घुले हुए आयन भी पाए जाते हैं. 

क्या सभी समुद्रों का पानी बराबर खारा होता है?

ऐसा नहीं है, क्योंकि समुद्र के पानी की क्लाविटी हर जगह एक जैसी नहीं होती. यह इलाके के ऊपर डिपेंड करता है, क्योंकि कई जगहों पर बारिश या मीठे पानी की का लेवल कम होता है, वहां पानी ज्यादा खारा हो सकता है. वहीं ज्यादा बारिश या बड़ी नदियों से मीठे पानी ज्यादा मिल सकता है. 

विज्ञापन

क्या समुद्र का नमक सिर्फ नदियों से आता है?

नदियां समुद्र तक पहुंचाने का एक जरूरी टूल है, लेकिन समुद्र के नीचे होने वाली हाइड्रोथर्मल वेंट जैसी प्रक्रियाएं भी समुद्री पानी में घुले तत्वों के संतुलन को इफेक्ट करती हैं. इसलिए पानी का लेवल बदलता रहता है तो यह आपको पीने से ही पता चलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ