---विज्ञापन---

कुआं हमेशा गोल क्यों होता है? चौकोर या तिकोना क्यों नहीं? वजह जान चौंक जाएंगे!

क्या आपने कभी सोचा है कि कुएं हमेशा गोल ही क्यों होते हैं, न कि चौकोर या तिकोने? ये सवाल कई लोगों के मन में आता होगा। दरअसल, इसके पीछे एक बहुत ही रोचक और वैज्ञानिक कारण है।

---विज्ञापन---

पहले के जमाने में घर-घर में कुएं होते थे, जो पीने और घरेलू कामों के लिए पानी का मुख्य स्रोत थे। धीरे-धीरे आधुनिक युग में नलों और टंकियों ने इसकी जगह ले ली, लेकिन आज भी गांवों में कुछ जगह कुएं देखे जा सकते हैं और जब भी आप कुआं देखेंगे, तो उसका आकार गोल ही मिलेगा। इसका कारण जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

wells

---विज्ञापन---

गोल आकार का वैज्ञानिक कारण

कुएं गोल आकार के इसलिए होते हैं क्योंकि इसका निर्माण इस तरह से किया जाता है कि पानी का दबाव सभी दिशाओं में समान रूप से बंट सके। अगर कुआं चौकोर या तिकोने आकार का हो, तो पानी का सारा दबाव कोनों पर पड़ता, जिससे वह कमजोर हो जाता और टूटने की संभावना बढ़ जाती।

wells

---विज्ञापन---

गोल कुएं की मजबूती

गोल आकार में कोई कोना नहीं होता, जिससे पानी का दबाव पूरे कुएं की दीवारों पर बराबर पड़ता है। इससे कुआं ज्यादा समय तक टिकाऊ रहता है। इसलिए गोल कुएं बनाना न केवल आसान होता है, बल्कि यह ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ भी होते हैं।

wells

---विज्ञापन---

अन्य चीजों में भी गोल आकार

हमारे आसपास की कई चीजें भी गोल होती हैं, जैसे कटोरे, प्लेट और बाल्टियां। यह डिजाइन भी इसी वजह से होता है कि गोल आकार में समान दबाव बंट जाता है और चीजें मजबूत रहती हैं। इसी तरह, कुएं के गोल आकार के कारण वह टिकाऊ और मजबूत बना रहता है।

wells

---विज्ञापन---

आसानी से बनाना

गोल कुआं न सिर्फ मजबूत होता है, बल्कि उसे बनाना भी आसान होता है। ड्रिलिंग के जरिए कुएं की खुदाई गोल आकार में करना सबसे आसान और प्रभावी तरीका होता है।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल पंप को “पेट्रोल पंप” क्यों कहा जाता है, “डीजल पंप” क्यों नहीं? दिलचस्प है वजह

---विज्ञापन---

First published on: Oct 24, 2024 07:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola