सावधान! कार में रखी बोतल बन सकती है आग का कारण... जानिए वजह
कार में रखी पानी की बोतल से भी आग लग सकती है! जानिए कैसे लेंस इफेक्ट से कार में आग लगने का खतरा बनता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
Edited By Hema Sharma

Water Bottle Causes Fire In Car
Edited By Hema Sharma

Water Bottle Causes Fire In Car
Water Bottle Causes Fire In Car: पानी से आग लगने की बात कभी सुनी है, नहीं तो आज हम आपको बता देते हैं कि पानी को बोतल भी आग लगा सकती है। आपने कभी सोचा है कि आपकी कार में रखी पानी की बोतल भी आग का कारण बन सकती है? हां, यह एक असामान्य लेकिन संभव घटना है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है भला, दरअसल कार में रखी पानी की बोतल लेंस के जैसे काम करती है और सूर्य की किरणों को केंद्रित कर सकती है, जिससे ज्वलनशील पदार्थों पर आग लग सकती है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं, क्योंकि हर कार वाले के लिए ये एक जरूरी सूचना है।
अगर पानी की बोतल पारदर्शी प्लास्टिक की है और उसमें साफ पानी भरा है, तो वह सूरज की किरणों को केंद्रित कर सकती है, जैसे एक आवर्धक लेंस करता है। जब यह केंद्रित किरण किसी ज्वलनशील चीज जैसे कार की सीट का कपड़ा, पेपर, प्लास्टिक आदि पर पड़ती है, तो वहां तापमान इतना बढ़ सकता है कि आग लग जाए।
अब जरूरी है कि ये जान लें कि ऐसी घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है। हालांकि ये बहुत ही आसान है, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। तो चलिए जान लेते हैं कि ऐसा क्या करें कि भविष्य में आगजनी जैसी घटना का सामना न करना पड़े।
1. पानी की पारदर्शी बोतल को सीधे धूप में न रखें।
2. बोतल को किसी कपड़े या अखबार से ढक दें।
3. कार में बोतल को सीट या डैशबोर्ड पर रखने की बजाय दरवाजे के होल्डर में रखें जहाँ सूरज की रोशनी सीधे न पड़े।
4. अपनी कार को धूप की जगह छांव में लगाने की कोशिश करें।
5. ओपन पार्किंग से अच्छी है अंडरकवर पार्किंग।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: