प्लास्टिक मनी आते ही कागज करेंसी का क्या करेगा RBI? कैसे नष्ट होते हैं नोट

RBI अब जल्द ही पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू करने वाला है. ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि अब पेपर करेंसी का क्या होगा

RBI

Credit: AI

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही करेंसी को लेकर बड़ा बदलाव कर सकता है. RBI अब पॉलीमर नोटों का ट्रायल शुरू करने वाला है. ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि अब पेपर करेंसी का क्या होगा, उन्हें जलाया जाएगा या फेंक दिया जाएगा. चलिए हम इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने नोटों का क्या होता है?

RBI की क्लीन नोट पॉलिसी के तहत पुराने नोटों को बस जलाया या फेंका नहीं जा सकता. जो नोट खराब हो जाते हैं, उन्हें काफी सेफ तरीके से नष्ट किया जाता है या रीसायकल, जिससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान ना हो. RBI इस बात का खास ख्याल रखता है कि पुराने नोटों को इस तरह से नष्ट किया जाए ताकि फिर से उनका गलत इस्तेमाल ना हो सके. नोटों का चुनने का भी एक खास तरीका होता है. जब लोग अपने बैंकों में फटे, गंदे या पुराने नोट जमा कराते हैं, तो वो बैंक उन्हें RBI के करेंसी चेस्ट में भेजते हैं. उसके बाद कई तरह से उनकी जांच होती है.

कैसे चुने जाते हैं नोट?

पुराने नोटों को करेंसी वेरिफिकेशन एंड प्रोसेसिंग सिस्टम से गुजरना पड़ता है. ये एक ऑटोमेटेड मशीन है जो हर सेकेंड में करीब 50-60 नोटों को चेक करती है. इससे कागज की क्ववालिटी, सिक्योरिटी थ्रेड, वॉटरमार्क और बाकी सेफ्टी फीचर्स का पता चलता है. चेकिंग के दौरान अगर कोई नोट नकली निकलता है तो उसे अलग किया जाता है. जो नोट बिल्कुल बेकार हो जाते हैं, उन्हें नष्ट करने के लिए रखा जाता है. पहले पुराने नोटों को जला दिया जाता था, लेकिन RBI ने प्रदूषण को कम करने के लिए इस तरीके पर रोक लगा दी. अब नोटों को माइक्रो श्रेडिंग मशीन से काटकर नष्ट किया जाता है ताकि इन्हें दोबारा इस्तेमाल में लाने की गुजांइश ही खत्म हो जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ