Pan Card नंबर का मतलब जानते हैं? जानें 10 अंकों के Number का अर्थ क्या और इसे कैसे पढ़ें?

Pan Card Number Decoding: पैन कार्ड नंबर का मतलब क्या है? इसे कैसे डिकोड करते हैं और यह किस-किस काम आता है? इसमें अंकों के साथ अल्फाबेट भी होते हैं। आइए जानते हैं कि इनका मतलब क्या है?

PAN Card

PAN Card

How to Decode Permanent Account Number: पैन कार्ड आज हर महिला-पुरुष के पर्स का एक हिस्सा है। किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है। भारत सरकार ने पैन कार्ड को इतना जरूरी बना दिया है कि इसे आधार कार्ड और बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है। इसके बाद फाइनेंशियल काम करने में दिक्कत आ सकती है। इसे व्यक्ति के आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाने लगा है, लेकिन क्या पैन कार्ड नंबर का मतलब जानते हैं‌? आप पैन कार्ड के 10 नंबरों को कैसे पढ़ते हैं? इन्हें डिकोड कैसे करते हैं? अगर इस बारे में कुछ नहीं पता तो आइए हम बताते हैं…

पैन कार्ड नंबर क्या है?

पैन कार्ड नंबर 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड है, जो आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यह भारत में रहने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं दोनों के लिए स्पेशल आइडेंटी के रूप में कार्य करता है। पैन कार्ड लैमिनेटेड कार्ड के रूप में जारी किया जाता है। इसके लिए अप्लाई करना पड़ता है। 1 जनवरी 2005 से भारत में यह सर्विस लागू है और देश में कई काम करने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है।

पैन कार्ड नंबर कैसे पढ़ें?

IT विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पैन कार्ड नंबर में 4 डिजिट और बाकी 6 अल्फाबेट होते हैं। जैसे पैन कार्ड नंबर AFZPK7190K है। इसमें पहले 5 अल्फाबेट, फिर 4 अंक, और आखिरी में एक अक्षर है। पहले 3 अल्फाबेट AAA से ZZZ की वर्णमाला में से होते हैं। पैन कार्ड नंबर का चौथा अल्फाबेट बताता है कि आप कौन हैं? जैसे पर्सनल के लिए P, कंपनी के लिए C, H अल्फ़ाबेट का इस्तेमाल अविभाजित हिंदू परिवार के लिए किया जाता है। पैन कार्ड नंबर का 5वां अल्फाबेट आपके सरनेम का पहला अक्षर होता है। पैन कार्ड नंबर के अगले 4 अंक 0001 से 9999 के बीच की संख्याएं होती हैं। पैन कार्ड नंबर का आखिरी अक्षर अंग्रेली वर्णमाला का होता है।

पैन कार्ड क्यों जरूरी है?

  • आयकर रिटर्न भरने के लिए या किसी भी आयकर अधिकारी के साथ पत्राचार करते समय पैन नंबर अंकित करना अनिवार्य है।
  • सब्सिडी और पेंशन के लिए पैन नंबर जरूरी है।
  • सरकारी स्कीमों का फायदा उठाने के लिए पैन नंबर अनिवार्य है।
  • एक निश्चित सीमा से ज़्यादा के सभी वित्तीय लेन-देन के लिए पैन कार्ड ज़रूरी है।
  • 50,000 रुपये या उससे ज़्यादा के किसी भी लेन-देन के लिए पैन कार्ड दिखाना ज़रूरी है।
  • मोटर वाहन या 2 पहिया वाहनों के अलावा अन्य वाहन बेचने-खरीदने के लिए पैन जरूरी है।
  • किसी प्राइवेट या सहकारी बैंक में खाता खोलने के पैन कार्ड अनिवार्य है।
  • क्रेडिट या डेबिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने को पैन नंबर चाहिए।
  • विदेश देश के दौरान 50000 रुपये से अधिक कैश का भुगतान करने या विदेशी मुद्रा खरीदने के लिए पैन चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ