IndiGo समेत कई Airlines में Power Bank को लेकर क्या हैं नियम? फ्लाइट में ले जाने से पहले जान लें पूरी जानकारी

Can We Carry Power Bank In Flight: फ्लाइट में यात्रा करने से पहले कुछ चीजों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या हम फ्लाइट में पावर बैंक ले जा सते हैं? आइए जानते हैं क्या कहता है नियम.

Can We Carry Power Bank In Flight

क्या फ्लाइट में पावर बैंक ले जा सकते हैं? (Image:AI)

Power Bank In Flight Rules: आजकल सफर के दौरान लोग मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे गैजेट्स के लिए पावर बैंक साथ रखना जरूरी समझते हैं. लेकिन हाल ही में IndiGo की एक फ्लाइट में हुए हादसे के बाद कई यात्रियों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या फ्लाइट में अब पावर बैंक ले जाना सुरक्षित है? दरअसल, हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही IndiGo फ्लाइट में एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में आग लगने की घटना सामने आई, जिसके बाद यात्रियों को तुरंत विमान से बाहर निकाला गया. इस घटना ने एयर ट्रैवल के दौरान बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. हवाई यात्रा में छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन जाती है, इसलिए जरूरी है कि सही जानकारी रखें.

विज्ञापन
विज्ञापन

IndiGo फ्लाइट में क्या हुआ था?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 5 मई 2026 को IndiGo की फ्लाइट 6E 108 चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद खड़ी थी, तभी एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में अचानक धुआं और आग जैसी स्थिति बन गई. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने तुरंत विमान खाली कराया और सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विमान के अंदर धुआं दिखाई दिया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई. एयरलाइन ने साफ कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

क्या फ्लाइट में Power Bank ले जाना अलाउड है?

  • DGCA के 2026 के नए नियमों के मुताबिक, यात्री Power Bank को सिर्फ हैंड बैगेज यानी केबिन बैग में ही रख सकते हैं.
  • इसे चेक-इन लगेज में रखना पूरी तरह मना है. इसके अलावा उड़ान के दौरान पावर बैंक से मोबाइल या दूसरे डिवाइस चार्ज करने की अनुमति भी नहीं है.
  • नियमों के अनुसार, पावर बैंक और अतिरिक्त Lithium बैटरियों को ओवरहेड बिन में रखने की भी इजाजत नहीं है.
  • आप केवल 160Wh से कम क्षमता वाला पावर बैंक ही ले जा सकते हैं.
  • पावर बैंक में लिथियम बैटरी होती है, जो ज्यादा गर्म होने पर आग पकड़ सकती है.

सफर के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?

  • हमेशा अच्छी क्वालिटी और प्रमाणित पावर बैंक ही इस्तेमाल करें.
  • फ्लाइट में Power Bank को सीट के पास रखें, ओवरहेड बिन में नहीं.
  • बैटरी गर्म होने, धुआं निकलने या खराब गंध आने पर तुरंत क्रू को जानकारी दें.
  • टूटे या डैमेज पावर बैंक का इस्तेमाल करने से बचें.
  • एयरलाइन और DGCA के सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें.

यह भी पढ़ें: AC का फिल्टर कितने दिन में साफ करना चाहिए? 90% लोग करते हैं गलती

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ