बच्चों के बिस्तर पर क्यों बैठ जाते हैं जहरीले कोबरा? महाराष्ट्र के इस अनोखे गांव के बारे में जानिए

Snake Village History: सांप का नाम सुनते ही डर लगने लगता है, लेकिन हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जहां पर लोग सांप के साथ रहते हैं. कई जगहों पर उनके रहने के लिए खास जगह बनाई जाती है, लेकिन ऐसा क्यों आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

Snake Village History

इस गांव का नाम क्या है? Image Credit- Freepik

Snake Village Facts: सांप का नाम सुनते ही डर लगता है और अगर देख लिया जाए तो आवाज निकलना ही बंद हो जाती है. डर इतना लगता है कि समझ ही नहीं आता कि कैसे बचा जाए, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा गांव भारत के महाराष्ट्र में मौजूद है जहां पर सांप हर घर में नजर आता है. सुनने में आपको फिल्मी लग सकता है, लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में स्थित शेतपाल गांव की यही सच्चाई है. यहां पर सांप को दुश्मन की तरह नहीं, बल्कि एक परिवार का सदस्य माना जाता है. यहां पर कोबरा जैसे सांप घरों में खुलेआम घूमते हुए नजर आते हैं. खास बात यह है कि यहां पर मौजूद लोगों को डर भी नहीं लगता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव का नाम क्या है?

इस गांव का नाम सोलापुर है, जिसे शोलापुर के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर लोग पीढ़ियों से नागों के साथ रहते आ रहे हैं और मानते हैं कि सांपों के लिए इज्जत और प्यार का इमोशन रखना ही उनका धर्म है. इसलिए इस गांव को दुनिया भर में सांपों के गांव के नाम से जाना जाता है. हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर आते हैं और स्थानीय लोगों के साथ वक्त गुजारते हैं. 

घरों में बनाई जाती है खास जगह

इस गांव की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां पर सांपों का अलग से स्थान बनाया जाता है. इनके लिए घरों में खास जगह बनाई जाती है, जिसे देवस्थान कहा जाता है. इसलिए बच्चे भी शुरुआत से ही सांपों के साथ रहना सीख जाते हैं.  

विज्ञापन

क्या सांप से लोगों को खतरा नहीं होता?

सांप से लोगों को खतरा नहीं होता, क्योंकि लोगों को विश्वास है कि अगर सांपों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तो उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता. पीढ़ियों से चली आ रही इसी सोच ने गांव को एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है. 

नाग पूजा से जुड़ी है अनोखी परंपरा

इस गांव में नाग की पूजा की जाती है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है. इसलिए देश-विदेश से कई पर्यटक इस गांव को देखने आते हैं. यहां आने वाले लोग यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि गांव के घरों या आसपास कैसे लोग कोबरा जैसे सांप के साथ रह रहे हैं.   

विज्ञापन

पर्यटकों के लिए बनते हैं अलग से नियम 

यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए अलग से नियम बनाए जाते हैं. उन्हें पहले ही बता दिया जाता है कि पर्यटकों को गांव घूमते वक्त इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह जबरदस्ती सांपों को छूने, पकड़ने या उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश न करें. इससे उन्हें नुकसान हो सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ