Bank Holiday: मकर सक्रांति पर बैंक खुलेंगे या नहीं, जानें किस-किस राज्य में होगी छुट्टी?

Makar Sankranti Bank Holidays: मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को बैंकों की छुट्टी रहेगी, लेकिन पूरे देश में नहीं, बल्कि किसी-किसी शहर में रहेगी। इस दिन कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। आइए जानते हैं कि 14 जनवरी को कहां-कहां हॉलिडे रहेगा?

Bank Holiday

Bank Holidays on 14 January: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से महीने की शुरुआत में कैलेंडर जारी करके बैंक की छुट्टियों का ऐलान किया जाता है। नया साल 2025 शुरू होते ही जनवरी महीने की छुट्टियों का कैलेंडर भी आ गया था, जिसके अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर देश में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन पूरे देश में नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों में और शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसलिए बैंकों में ऑफिशियल काम नहीं होंगे, लेकिन अगर आपको कैश चाहिए या कोई ट्रांजेक्शन करनी हो तो बैंक की ऑनलाइन सर्विस, UPI और ATM सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए जानते हैं कि RBI कैलेंडर के अनुसार, 14 जनवरी को किस-किस राज्य में बैंक की छुट्टी रहेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

MINT की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों पर 14 जनवरी को मकर संक्रांति, उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघे संक्रांति, माघ बिहू, हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बैंक सिर्फ अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ईटानगर, कानपुर और लखनऊ में बंद रहेंगे।

मकर संक्रांति का त्योहार पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है।  14 जनवरी को ही उत्तरायण का उत्सव गुजरात में मनाया जाता है। पोंगल दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु में मनाया जाने वाला 4 दिवसीय फसल उत्सव है। माघे संक्रांति सिक्किम और नेपाल में मनाई जाती है। असम का फसल उत्सव माघ बिहू कहलाता है। 14 जनवरी को ही हजरत अली का जन्मदिन है।

विज्ञापन

कई राज्यों में 4-5 दिन की छुट्टी

रिपोर्ट के अनुसार, बैंकों के अलावा 14 जनवरी को राज्यों में 4 से 5 दिन सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। स्कूल-कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे। किसी राज्य में 4 दिन तो किसी राज्य में 5 दिन की छुट्टी है। रविवार और दूसरे शनिवार का अवकाश भी है। दक्षिण भारत में 7 दिन का अवकाश लोग ले सकेंगे। 11 जनवरी को दूसरे शनिवार पर बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। मिशनरी डे/इमोइनु इरतपा पर आइजोल और इंफाल में छुट्टी होगी। 12 जनवरी को रविवार की छुट्टी है।

विज्ञापन

13 जनवरी को लोहड़ी पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में छुट्टी है। तेलंगाना में 13 से 17 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। 11 जनवरी को दूसरे शनिवार, 12 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा। 13 जनवरी को अतिरिक्त अवकाश लोग ले सकते हैं। तमिलनाडु में पोंगल मनाा जाता है तो 14 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस, 16 जनवरी को उझावर थिरुनल के मौके पर अवकाश रहेगा। 17 जनवरी को अतिरिक्त अवकाश मिल सकता है। 18 और 19 जनवरी को शनिवार-रविवार की छुट्टी रह सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ