हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Identify Fake Medicines: कहीं आप नकली दवा तो नहीं खा रहे ? इस तरह करें पहचान

Fake Medicines Identification Tips: आप बीमार होने पर दवा लेते हैं और वह नकली निकल जाए तो क्या हो? अगर आपकी दवा की पैकिंग पर यह निशान नहीं है तो वह नकली हो सकती है।

विज्ञापन
नकली दवा कैसे पहचानें

Fake Medicines Identification Tips: जब भी हम बीमार पड़ते हैं तो हमें दवा तो लेनी ही पड़ती है, लेकिन क्या आपको पता है कि वही दवाई जिसे आप ठीक होने के लिए ले रहे हैं, नकली हुई तो क्या होगा ? ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है।

आजकल अलग-अलग तरह की बीमारियां फैल रही हैं। आम सर्दी ज़ुखाम होने पर लोग मेडिकल स्टोर से ही दवा ले आते हैं, लेकिन यह चीज़ लोगों को काफी भरी पड़ सकती है। जान लें कि अगर आपकी दवा की पैकिंग पर एक निशान नहीं है तो वह नकली हो सकती है। चलिए जान लेते हैं कि नकली दवाओं की पहचान कैसे करें…

आपको ऑनलाइन या मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए। जैसे जब भी आप दवा लेने जाएं तो उस पर लगा क्यूआर कोड ज़रूर देख लें। अगर दवाई पर क्यूआर कोड नहीं है तो वह नकली हो सकती है।

विज्ञापन

 

क्यूआर कोड स्कैन पर मिलेगी सारी जानकारी

क्यूआर कोड खास तरह का यूनिक कोड होता है, जो दवा से जुड़ी सारी जानकारी एक स्कैन पर दे देता है। आप इस क्यूआर कोड को अपने डिवाइस या मोबाइल फोन से स्कैन करें। स्कैनिंग के बाद आपको दवा से जुड़ी सारी जानकारी आपके डिवाइस में मिल जाएगी। नियम तो यह कहता है कि 100 रुपये से ऊपर की सभी दवाओं पर क्यूआर कोड ज़रूर लगा होना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो सलाह यही है कि वह दवाई न खरीदें।

 

नकली क्यूआर कोड बनाना बड़ा मुश्किल

दरअसल, यह क्यूआर कोड एडवांस वर्जन वाला होता है, जिसमें जानकारी सेंट्रल डेटाबेस एजेंसी से डाली जाती है। हर दवाई के पत्ते या पैकिंग पर अलग-अलग क्यूआर कोड होता है, इसलिए इस कोड को कॉपी कर पाना काफी मुश्किल है।

विज्ञापन

ऐसे में आगे से आप जब भी दवा खरीदें तो यह क्यूआर कोड ज़रूर देख लें, क्योंकि नकली दवा आपके लिए घातक हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola