हर कोई घड़ी अपने उल्टे यानि बाएं हाथ पर ही बांधता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? इसका एक वैज्ञानिक कारण है। कुछ दिन ही पहले नॉलेज से भरे इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म Quora पर किसी ने कुछ इसी तरह की अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए अपना सवाल डाला। इसके बाद इस सवाल का जवाब देने वालों की झड़ी सी लग गई। आपके मन में भी अगर इसको लेकर जिज्ञासा है तो जानें इसकी अहम वजह।
एक कारण घड़ी की सुरक्षा का
कुछ दिन ही पहले नॉलेज से भरे इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म Quora पर किसी ने कुछ इसी तरह की अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए अपना सवाल डाला। इसके बाद इस सवाल का जवाब देने वालों की झड़ी सी लग गई। हर किसी का जवाब अपनी ही तरह का था, लेकिन दूसरी ओर इसके पीछे एक बड़ी वैज्ञानिक हकीकत छिपी हुई है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि ज्यादातर लोग अपने दाहिने हाथ से काम करते हैं। चूंकि दाहिना हाथ अक्सर व्यस्त रहता है, इसलिए बाएं हाथ पर घड़ी बांधे जाने से किसी तरह की कोई बाधा आपकी दिनचर्या में नहीं आती। बाएं हाथ पर घड़ी पहनने से घड़ी सुरक्षित भी रहती है।
यह भी पढ़ें: बात-बात पर थाने भाग लेते हैं लोग, पर क्या जानते हैं इस शब्द का असली मतलब? कहां से उपजा ये?
दिलचस्प ऐतिहासिक पहलू
इसी के साथ यहां एक बात और ध्यान देने वाली यह भी है कि पुराने लोग घड़ी को कलाई पर बांधने की बजाय जेब में रखते थे। अरसे पहले दक्षिण अफ्रीका में किसानों के संघर्ष के दौरान यह परंपरा बहुत लोकप्रिय हो गई। इतना ही नहीं थोड़ा इतिहास में झांके तो पता चलेगा कि एक वक्त घड़ी के आविष्कार का, जब स्वचालित घड़ियां प्रचलन में नहीं आई थी तो तब लोग दोनों में से किसी भी हाथ पर घड़ी पहन लेते थे। उल्टे हाथ पर बांधने पर चाबी बाहर की ओर मुड़ जाती थी, जिससे चाबी भरने में कठिनाई होती थी, क्योंकि दाहिने हाथ में बांधने पर वह अन्दर की ओर मुड़ जाती थी। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आजकल कंपनियां बाएं हाथ के हिसाब से ही घड़ी का निर्माण करती हैं।
यह भी पढ़ें: छत वाले पंखे के ब्लेड बाईं तो टेबल फैन की पंखुड़ी दाईं ओर घूमती हैं? क्या है वैज्ञानिक कारण?
जानें एक और वैज्ञानिक वजह
अब आते हैं एक और वैज्ञानिक कारण पर तो ध्यान होगा टेबल क्लॉक को हमेशा सीधा रखा जाता है। घड़ी को स्टैंड पर रखने पर 12 का अंक हमेशा शीर्ष पर रहता है। हम घड़ी को भी इसी तरह दीवार पर लटकाते हैं। ऐसे में हमारी पढ़ाई हमेशा 12 बजे से शुरू होती है और अगर आप घड़ी को बाएं हाथ की बजाय दाहिने हाथ की कलाई पर बांधते हैं तो घड़ी के नंबरों का क्रम उल्टा होकर 12 नंबर नीचे चला जाएगा, जिससे रीडिंग लेने में दिक्कत होगी।
संबंधित खबरें
इन मुस्लिम बहुल देशों में भी मनाई जाती है दिवाली, जानें कैसे मनाते हैं लोग
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoअंग्रेजों ने भारत में रेलवे की शुरुआत क्यों और कैसे की?
3 days ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
4 days agoईरान पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत को भी खतरा? कितने सुरक्षित हैं आप
4 days agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
5 days agoप्लेग पीड़ितों की सेवा में जीवन समर्पित करने वाली भगिनी निवेदिता
5 days agoआम पटाखों से कैसे अलग हैं ये ग्रीन पटाखे? पर्यावरण के लिए कितने सुरक्षित
6 days agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines