Success Story: हर इंसान अपने जीवन में मोटी सैलरी और आराम वाली नौकरी चाहती है, लेकिन इसके ठीक विपरीत एक युवक ने 28 लाख सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़कर यूपीएसपी की तैयारी करने लगा। युवक की मेहनत औक किस्मत दोनों रंग लाई और वह पहले प्रयास में ही IAS बन गया। आज हम अपनी स्टोरी में बात कर रहे हैं आईएएस ऑफिसर आयुष गोयल की।
आईएएस आयुष गोयल ने दिल्ली में राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। आयुष ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.2% अंक हासिल किए, जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 96.2% अंक हासिल किए। 12वीं पास करने के बाद आयुष ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद आयुष ने कैट (CAT) की परीक्षा के लिए तैयारी की। कैट में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने केरल के आईआईएम कोझिकोड (IIM Kozhikode) में MBA में एडमिशन ले लिया। आयुष के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, एमबीए करने के बाद आयुष जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी में एक विश्लेषक (Analyst) के रूप में काम करने लगे। उन्हें इस पद पर सालाना 28 लाख रुपये सालाना पैकेज मिल रहा था।
यह भी पढ़ें: Bihar Teacher Result 2023: बीपीएससी का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, इस लिंक की मदद से करें डाउनलोड
आयुष के पिता सुभाष चंद्र गोयल किराना स्टोर चलाते हैं, जबकि उनकी मां मीरा गोयल एक गृहिणी हैं। आयुष के जीवन में एक कठिन दौर भी आया जब उनको अपनी पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये का लोन लेना पड़ा था। आयुष को नौकरी मिलने पर उनके माता-पिता बहुत खुश थे, लेकिन जह आयुष ने यूपीएससी के लिए नौकरी छोड़ दी तो परिजन बहुत परेशान हो गए। इसके बाद आयुष ने यूपीएससी की बिना कोचिंग के की। आयुष ने इसके लिए पूरे डेढ़ साल तक घर में ही रहकर तैयारी की।
आयुष यूपीएसपी की तैयारी के लिए कोई कोंचिंग नहीं ली। उन्होंने बताया वो प्रतिदिन दस घंटे इंटरनेट पर वीडियो देखकर और किताबें पढ़कर तैयारी करते थे। जिसका नतीजा यह रहा कि वह अपने पहले प्रयास में ही सफल हो गए। आयुष ने कहा कि उनको इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह इतनी जल्दी ही सफल हो जाएंगे।हालांकि, उनकी तैयारी कुछ ऐसी थी कि उन्होंने इस परीक्षा में 171वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त कर ली और आईएएस ऑफिसर बन गए। आयुष के आईएएस अधिकारी बनने पर उनके माता- पिता समेत परिजन बहुत खुश हैं।
यह भी पढ़ें: IMD Weather Forecast 12 October : वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बदलेगा मौसम, जानें कहां-कहां होगी बारिश
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
16 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
3 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines