हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BPSC 67th Prelims Result 2022: जानें कब घोषित होगा 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, यहां एक क्लिक पर कर पाएंगे चेक

विज्ञापन
PSTET 2023:

BPSC 67th Prelims Result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आज, 14 नवंबर को घोषित करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित बीपीएससी एक या दो दिन में 67वीं सीसीई का परिणाम जारी करेगा।

इस साल, बिहार में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा पहले 8 मई को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने के कारण उसी दिन रद्द कर दी गई थी। बीपीएससी अधिकारियों के अनुसार, 30 सितंबर को हुई री-एग्जाम में लगभग 4.75 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

BPSC 67th Prelims result 2022: ऐसे करें चेक

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • 67वें सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल खोलें।
  • रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम खोजें।

परीक्षा के कुछ दिनों बाद परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की जारी की गई थी और 12 अक्टूबर तक छात्रों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आयोग परिणामों के साथ फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है। विभाग ने 802 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola