हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

सरकारी नौकरी का इंतजार होगा खत्म! 4873 पदों पर निकली वैकेंसी, 257 सीटों पर सीधी भर्ती

Government Jobs: उत्तराखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC) ने राज्य में 4873 पदों पर वेकैंसी निकाली हैं। इसके लिए कमीशन ने परीक्षा का संशोधित कैलेण्डर भी जारी किया है। यहां देखिए किन पोस्ट पर भर्ती की जाएंगी।

विज्ञापन
Government Jobs

Government Jobs: देशभर में युवा सरकारी नौकरी के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। पिछले कुछ समय में सरकारी नौकरी में कम्पटीशन बढ़ गया है। जिसकी वजह से नौकरी मिलने में मुश्किलें आता हैं। उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को राहत भरी खबर दी है। UKSSSC ने 4873 पदों पर वेकैंसी निकाली हैं। हालांकि इसके लिए पहले भी विज्ञप्ति जारी की गई थी, उसी का नया शेड्यूल जारी किया गया है। इस परीक्षा में अभी काफी समय है, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी करने का मौका मिल जाएगा।

4873 पदों पर भर्ती

उत्तराखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने 4873 पदों पर भर्ती की संशोधित तारीखों का ऐलान किया है इसमें पुलिस विभाग में आरक्षी के 2000 पदों पर भर्ती के लिए फिडिकल टेस्ट होगा, जिसकी परीक्षा 1 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। उसके लिए लिखित परीक्षा 15 जून 2025 को होगी। इसके अलावा जूनियर असिस्टेंट, सींचपाल, मेट, सुपरवाइजर, राजस्व सहायक, नलकूप चालक के 1150 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए लिखित परीक्षा 19 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 10000 पदों पर बंपर नौकरियां निकलीं! भारत सरकार इस देश में दिलाएगी युवाओं को जॉब

विज्ञापन

इन पदों पर सीधी भर्ती

सेलेक्शन कमीशन ने राज्य में समूह ‘ग’ के 257 पदों का भी ऐलान किया है। उन पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। 249 रिक्त पदों में उत्तराखंड सूचना आयोग के तहत आशुलिपिक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन पद, वैयक्तिक सहायक आशुलिपिक ग्रेड-दो के दो पदों हैं। इनपर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

इसके अलावा आवेदन के लिए सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 9520991172 या व्हाट्स ऐप नंबर 9520991174 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आवेदन में जनरल, ओबीसी को 300 रुपये शुल्क लगेगा। वहीं, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जियो में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इस पोस्ट पर निकली वैकेंसी; फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola