10000 पदों पर बंपर नौकरियां निकलीं! भारत सरकार इस देश में दिलाएगी युवाओं को जॉब

Israel Jobs: विदेश में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार और इजराइल की सरकार के बीच नौकरियों को लेकर जो समझौता हुआ था उसपर अब काम किया जा रहा है। सरकार इजराइल में युवाओं को नौकरी दिलाएगी।

jobs

jobs

Israel Jobs: इजराइल जाने वाले श्रमिकों के लिए भारत का दूसरा भर्ती अभियान 16 सितंबर को पुणे में शुरू होगा। ये नौकरियां 2023 के उस समझौते पर दिलाई जाएंगी जो भारत और इजराइल के बीच हुआ था। समझौते में इजराइल ने भारत से अपने देश में काम करने के लिए कामगारों की भर्ती की बात की थी। इसका ये दूसरा चरण है, जिसके तहत देशभर से 10 हजार से अधिक लोगों को चुना जाएगा।

विज्ञापन

10 हजार लोगों की भर्ती

विदेशों में नौकरी करने के ख्वाब हर कोई देखता है, जिसके चलते कई बार लोग धोखाधड़ी के शिकार भी होते हैं। लेकिन अब खुद सरकार देश के नौजवानों को विदेश में नौकरी दिला रही है। जिसके लिए आज से आवेदन लिए जाएंगे। दरअसल, इजराइल ने 10 हजार भर्तियों के लिए भारत से लोग मांगे थे। इसके लिए पुणे में 16 सितंबर से चयन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस दौरान भारतीयों को निर्माण क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

इसके अलावा 5000 ऐसे लोगों को नौकरी दी जाएगी जो देखभाल का काम कर सकें। इसके लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रमाण पत्र होने चाहिए। जिन लोगों ने 990 घंटे की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के साथ देखभाल करने का कोर्स कर रखा है, ऐसे लोगों को वरीयता दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए इजराइल की जनसंख्या, आव्रजन और सीमा प्राधिकरण (PIBA) की एक टीम स्किल टेस्ट के लिए अगले हफ्ते भारत का दौरा करने वाली है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि नवंबर 2023 में भारत और इजराइल के बीच समझौता हुआ था। जिसके तहत भारते के नागरिकों को फ्रेमवर्क, आयरन बेंडिंग, प्लास्टरिंग और सिरेमिक टाइलिंग में दक्षता रखने वाले श्रमिकों को नौकरी देने की बात कही गई थी।

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जंग

7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला किया था। इसके बाद से इजराइल में फिलिस्तीनी मजदूरों पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद से वहां पर मजदूरों की कमी हो गई। इसीलिए अब भारत सरकार ने इजराइल में मजदूरों को भेजने पर सहमति जताई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ