UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 288 डेंटल हाइजीनिस्ट पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। हालांकि, उम्मीदवार अपना आवेदन शुल्क 27 जुलाई तक जमा कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार upsssc.gov.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत चिकित्सकीय स्वास्थ्य सेवा विभाग में डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए 288 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के विषय में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दिए नोटिस से चेक की जा सकती है। जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 साल तय की गई है। इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए ये भी जरूरी है कि कैंडिडेट ने पीईटी परीक्षा पास की हो। इसी के स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन फीस
इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 रुपये शुल्क देना होगा। सेलेक्ट होने पर सैलरी लेवल 6 के हिसाब से मिलेगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के आयोजन के विषय में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी । उम्मीदवार अन्य विवरण यूपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या यहां देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
3 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
3 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
5 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
12 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
18 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
20 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
22 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines