UPSC Recruitment Test 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न पदों के लिए यूपीएससी भर्ती परीक्षा 2023 की तारीखें जारी कर दी हैं। विभिन्न पदों के लिए परीक्षा तिथि नोटिस यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
यहां चेक करें एग्जाम शेड्यूल
आधिकारिक नोटिस के अनुसार ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, GNCTD Recruitment Exam 19 अगस्त, 2023 को एक पाली में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे जिनके उत्तर के लिए अनेक विकल्प होंगे।
CPWD में असिस्टेंट आर्किटेक्ट के लिए भर्ती परीक्षा 19 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ऑफ़लाइन पेन और पेपर आधारित परीक्षा होगी।
UPSC द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन EPFO में जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर और ESIC में जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर के लिए भर्ती परीक्षा 20 अगस्त, 2023 को एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एएलसी (सेंट्रल) – एडब्ल्यूसी (सेंट्रल) – एएलडब्ल्यूसी (सेंट्रल) – असिस्टेंट डायरेक्टर, श्रम और रोजगार मंत्रालय के पदों वाले सीएलएस के जूनियर टाइम स्केल ग्रेड के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 20 अगस्त, 2023 को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines