UPSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल यूनियन पब्लिक सर्विंस कमीशन द्वारा जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यूपीएससी द्वारा निकाले गए इन पदों पर आवेदन आझ से शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 27 अप्रेल 2023 है।
यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 146 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इसमें जूनियर इंजीनियर, पब्लिख प्रोसिक्यूटर समेत अन्य शामिल हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
इन पदों पर जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर एक क्लिक में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अप्लाई कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2023: मुख्य तारीखें
– आवेदन शुरू होने की तारीख – 8 अप्रेल 2023
– आवेदन की आखिरी तारीख – 27 अप्रेल 2023
UPSC Recruitment 2023: पदों का विवरण
-जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 20 पद
-जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 58 पद
-पब्लिक प्रोसिक्यूटर – 48 पद
-असिस्टेंट डायरेक्टर (रेग्यूलेशंस एंड इंफॉर्मेशन) – 16 पद
-रिसर्च ऑफिसर (योगा) – 1 पद
-रिसर्च ऑफिसर (नेचुरोपैथी) – 1 पद
-असिस्टेंट डायरेक्टर (फॉरेंसिक ऑडिट) – 1 पद
-असिस्टेंट आर्किटेक्ट – 1 पद
आवेदन शुल्क
-जनरल – 25 रुपए
-एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना है।
योग्यता
विभिन्न पदों पर योग्यता अलग अलग है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
UPSC Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन?
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी upsconline.nic.in पर जाएं।
– सबसे पहले One Time Registration पर क्लिक करें और एक रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल बनाएं।
-अब जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसके लिए फॉर्म भरें।
-अब सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
–अब आगे के लिए इस फॉर्म को डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
UPSC Recruitment 2023: आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
UPSC Recruitment 2023 Notification: नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines