UPSC NDA & NA Result 2022 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा (1), 2022 के लिए प्रवेश परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है। इस बार, रुबिन सिंह ऑल इंडिया टॉपर के रूप में उभरे हैं, इसके बाद अनुष्का अनिल बोर्डे और वैष्णवी गोर्डे दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
विशेष रूप से, महिला उम्मीदवारों को हाल तक परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल एक अंतरिम आदेश पारित किया था जिसमें महिला उम्मीदवारों को परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी।
इस साल कुल 147, 000 महिलाओं ने एनडीए परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जो कि आयोग द्वारा प्राप्त कुल 669,000 आवेदनों का लगभग 22% है।वहीं आयोग ने कहा कि अंतिम परिणाम में, 519 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर दोनों अकादमियों में प्रवेश के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त की है। उन्हें एनडीए के 149वें कोर्सेज और 111वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्सेज (INAC) में प्रवेश दिया जाएगा।
इन पदों के संबंध में अधिक जानकारी joinindianarmy.nic.in, joinindiannavy.gov.in और careerindianairforce.cdac.in पर उपलब्ध होगी। यूपीएससी ने कहा कि 519 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए मेडिकल परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। उम्मीदवार upsc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
यहां देखें टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट
- रुबिन सिंह
- अनुष्का अनिल बोर्डे
- वैष्णवी गोर्डे
- आदित्य वासु राणा
- सूर्या राय
- इशांत कोठियाली
- आकाश कुमारी
- गौरव सिंह
- आयुष शर्मा
- आदर्श राय
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त