UPSC NDA & NA II Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी एनडीए और एनए II परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 395 पदों को भरेगा। अप्लाई करने के लिए नीचे दिए डिटेल्स चेक कर सकते है।
यूपीएससी एनडीए II के लिए नोटिफिकेशन यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गयी है। वेबसाइट के अनुसार उम्मीदवार 06 जून 2023 तक शाम 6 बजे तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आवेदन पत्र भरते समय अभ्यर्थियों से कोई त्रुटि हो जाएगी तो इसके लिए यूपीएससी की ओर से करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र में 7 जून से 13 जून तक ऑनलाइन माध्यम से करेक्शन कर सकेंगे।
जरूरी डेट्स
- आवेदन की अंतिम तिथि: 6 जून, 2023
- करेक्शन विंडो: 7 जून से 13 जून, 2023
- परीक्षा तिथि: 3 सितंबर, 2023
रिक्ति विवरण
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी: 375 पद
- नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना): 25 पद
जानें कौन कर सकता है अप्लाई
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आर्मी विंग में रुचि रखने वाले आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं या उच्च माध्यमिक या समकक्ष प्लस 2 उत्तीर्ण होना चाहिए। वायु सेना, नौसेना और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की नौसेना अकादमी के लिए, उम्मीदवार को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ कक्षा 12वीं या उच्च माध्यमिक या समकक्ष प्लस 2 उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। जनरल एवं ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी कैटेगरी को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट प्रदान की गयी है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से या ई-चालान के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
और पढ़िए –RSMSSB CET Result 2023: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल का रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक
UPSC NDA & NA II Exam 2023: इस तरह से करें अप्लाई
- सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं
- NDA/NA 2 आवेदन के भाग I को भरकर पंजीकरण करें।
- पंजीकरण संख्या के साथ लॉग इन करें और आवेदन पत्र के भाग II को भरें।
- आवेदन पत्र जमा करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के उपयोग के लिए उसी का प्रिंट आउट ले लें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines