हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

UPSC NDA I, NA 2023 notification: यूपीएससी एनडीए और एनए परीक्षा I नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें अप्लाई करने की प्रोसेस

विज्ञापन
UPSC NDA I, NA 2023 notification

UPSC NDA I, NA 2023 notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) I और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

एनडीए I और एनए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू हो रही है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 जनवरी शाम 6 बजे तक है। UPSC NDA I परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली है। यह भर्ती अभियान संगठन में 395 पदों को भरेगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 21 दिसंबर, 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जनवरी, 2023
  • करेक्शन विंडो: 18 जनवरी से 24 जनवरी, 2023

रिक्ति विवरण

  • सेना: 208 पद
  • नौसेना: 42 पद
  • वायु सेना: 120 पद
  • नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना): 25 पद

उम्मीदवार यहां नीचे दिए डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से अधिक अपडेट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPSC NDA I, NA 2023 notification

RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी के परिणाम घोषित, यहां Direct Link से चेक करें स्कोर

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

यूपीएससी एनडीए-एनए फर्स्ट भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सौ रुपये है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिला के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

UPSC NDA-NA 2023 Eligibility 

आर्मी विंग के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है। वायु सेना , नौसेना विंग के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के साथ 12 वीं पास, जबकि नौसेना अकादमी (एनए) के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के साथ 12 वीं पास होनी चाहिए।

विज्ञापन

UPSC NDA-NA 2023 शारीरिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई सशस्त्र बल के लिए 157 सेमी, गोरखा के लिए 152 सेमी, नवल विंग के लिए 163 सेमी होनी चाहिए। परीक्षा के समय 18 वर्ष से कम आयु के उम्मीदवारों को ऊंचाई में 2 सेमी अलाउंस दिया जाएगा।

UPSC NDA 1& NA 2023 Registration Link

विज्ञापन

UPSC NDA-NA 2023 ऐसे करें आवेदन

  • UPSC की ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां Recruitment पर क्लिक करना है।
  • अब आपको UPSC NDA 1 Recruitment 2023 पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी भरनी है।
  • अपना सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी फोटो और सिग्नेचर करके अपलोड करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करके क्लिक कर दें।
  • अब आपका पूर्ण रूप से आवेदन फॉर्म भर चुका है।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola