UPSC NDA Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी परीक्षा (NA), 2022 के परिणाम घोषित किए। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी एनडीए I अंतिम परिणाम upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
टॉप 3 में हैं 2 लड़कियों ने मारी बाजी
घोषित परिणाम में रुबिन सिंह ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल किया है, अनुष्का अनिल बोर्डे ने रैंक 2 और वैष्णवी गोर्डे ने तीसरा रैंक हासिल किया है। 10 अप्रैल को हुई लिखित परीक्षा और उसके बाद सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा आयोजित इंटरव्यू के आधार पर कुल 519 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है।
मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
519 उम्मीदवार हुए पास
इस साल कुल 147, 000 महिलाओं ने एनडीए परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जो कि आयोग द्वारा प्राप्त कुल 669,000 आवेदनों का लगभग 22% है।वहीं आयोग ने कहा कि अंतिम परिणाम में, 519 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर दोनों अकादमियों में प्रवेश के लिए क्वालिफिकेशन प्राप्त की है। उन्हें एनडीए के 149वें कोर्सेज और 111वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्सेज (INAC) में प्रवेश दिया जाएगा।
इन पदों के संबंध में अधिक जानकारी joinindianarmy.nic.in, joinindiannavy.gov.in और careerindianairforce.cdac.in पर उपलब्ध होगी। यूपीएससी ने कहा कि 519 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए मेडिकल परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। उम्मीदवार upsc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
संघ लोक सेवा आयोग राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा 2022 आयोजित करता है। इसके लिए आवेदन करने के योग्य होने के लिए, उम्मीदवार को 10 + 2 परीक्षा पास या उपस्थित होना चाहिए। चयन दो चरणों में किया जाता है – लिखित और साक्षात्कार का दौर। उम्मीदवारों को यूपीएससी आयोग द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
22 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines