हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

UPSC IES, ISS 2023: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, यहां जानें रजिस्ट्रेशन समेत सभी डिटेल्स

विज्ञापन
UPSC IES, ISS 2023

UPSC IES, ISS 2023 Registration: संघ लोक सेवा आयोग ने 19 अप्रैल, 2023 को भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा 2023 (ISS) के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जो उम्मीदवार आईईएस और आईएसएस परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इंजीनियरिंग और सांख्यिकी के लिए रजिस्ट्रेशन 9 मई, 2023 को बंद हो जाएंगे। विंडो शाम 6 बजे बंद हो जाएगी, जिसके बाद कोई भी आवेदन तब तक स्वीकार नहीं किया जाएगा जब तक कि आयोग तिथि बढ़ाने का फैसला नहीं करता। उम्मीदवार 10 मई, 2023 से 16 मई, 2023 तक सुधार कर सकेंगे।

UPSC IES, ISS 2023 Notification

UPSC IES, ISS 2023 Registration Link

यहां जानें एग्जाम डिटेल्स

UPSC IES, ISS परीक्षा 23 जून, 2023 को 19 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें दिल्ली, जयपुर, मुंबई, लखनऊ, शिमला, बेंगलुरु शामिल हैं। IES और ISS के लिए एक साथ कुल 55 रिक्तियां हैं, जिनमें से 18 IES के लिए हैं और 33 ISS के लिए हैं।

जानें कौन कर सकता अप्लाई

आयु सीमा

  • आवेदक उम्मीदवार की एक अगस्त, 2023 को 21-30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
  • IES: उम्मीदवारों के पास अर्थशास्त्र/ अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र/ व्यावसाय अर्थशास्त्र/ अर्थमिति में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
  • ISS: उम्मीदवार के पास सांख्यिकी/ गणितीय सांख्यिकी/ अनुप्रयुक्त सांख्यिकी के साथ स्नातक डिग्री या सांख्यिकी/ गणितीय सांख्यिकी/ अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में से एक विषय में मास्टर डिग्री हो।

UPSC IES, ISS 2023: इन स्टेप्स से करें रजिस्ट्रेशन

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं।
  • व्हाट्स न्यू सेक्शन पर क्लिक करें और “भारतीय आर्थिक सेवा – भारतीय सांख्यिकीय सेवा परीक्षा, 2023” चुनें।
  • लिंक का चयन करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन भरें और अपनी फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और एक कॉपी लें।
  • उम्मीदवारों को पूरा प्रोसेस चेक करने की सलाह दी जाती है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें