हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UPSC ESE Exam 2023: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए रिक्तियों को बढ़ाया, जानें कब कितने पदों पर होंगी भर्तियां

विज्ञापन
jobs

UPSC ESE Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 से संबंधित एक अपडेट जारी किया है। पहले भर्ती अभियान में 327 उम्मीदवारों का चयन किया जाना था जिसे अब बढ़ाकर 337 कर दिया गया है। यूपीएससी द्वारा कुल 10 रिक्तियां जोड़ी गई हैं। आधिकारिक सूचना यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है।

इस लिंक से देखें Official Notice

नोटिस के अनुसार, “इंडियन स्किल डेवलेपमेंट सर्विस, ग्रुप ए एग्जाम के माध्यम से इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम 2023 में दस वैकेंसी जोड़ी गई हैं। इनके जुड़ने के बाद कुल वैकेंसी की संख्या 337 हो गई है। ये जान लें कि ये टेंटेटिव संख्या है। 14 सितंबर को जारी नोटिस में वैकेंसी की संख्या 327 थी, उसमें इन दस वैकेंसी के जुड़ने के बाद कुल संख्या 337 हो गई है।”

विज्ञापन

आईएसडीएस, ग्रुप ए के माध्यम से ईएसई एग्जाम 2023 के लिए आवेदन करने की योग्यता वही रहेगी जो पहले नोटिस में दी गई थी। ये नोटिस 14 सितंबर 2022 के दिन जारी हुआ था। इसमें शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा का जो उल्लेख था वही अभी भी लागू होगा।

UP NHM Recruitment 2022: यूपी में स्टाफ नर्स, ANM समेत इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, upnrhm.gov.in पर करें अप्लाई

विज्ञापन

ईएसई शेड्यूल भी हो गया है जारी

इस बीच, यूपीएससी ईएसई 2023 शेड्यूल जारी किया गया। परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर (पेपर- I) (objective) के लिए आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

सेकेंड शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच किया जाएगा। ये पेपर भी ऑब्जेक्टिव ही होंगे और इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकॉम इंजीनियरिंग (पेपर टू) का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola