UPSC Prelims Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपीएससी प्रीमिम्स परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल आयोग द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 14,624 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
यूपीएससी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा।
UPSC Prelims Result 2023: रिजल्ट ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-यहां होमपेज पर, ‘लिखित परिणाम – सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023’ के लिंक पर क्लिक करें।
-आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
-इस पीडीएफ फाइल में योग्य उम्मीदवारों का रोल नंबर दिखेगा।
-इस सूची में अपना रोल नंबर खोजें और भविष्य के संदर्भों के लिए पीडीएफ फाइल को सेव करें।
UPSC Prelims Result 2023: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स लिखित परीक्षा 28 मई, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। शॉर्ट लिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना पड़ेगा। यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 15 सितंबर, 2023 को निर्धारित है।
UPSC ने उम्मीदवारों के लिए शुरू की हेल्पलाइन
परिणाम जारी करने के बाद यूपीएससी ने छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है। परिणाम संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग परिसर, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में परीक्षा हॉल भवन के पास एक सुविधा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार टेलीफोन नं. 011-23385271, 011-23098543 या 011-23381125 पर सभी कार्यदिवस के दौरान सुबह 10 बजे से सायं 05 बजे के बीच पूछताछ कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines