UPSC Civil Services Main exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 परीक्षा टाइम-टेबल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
एग्जाम डेट्स
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रत्येक दिन दो सत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार डिटेल यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा टाइम-टेबल 2023 यहां देख सकते हैं।
बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 12 जून को घोषित किया गया था. यूपीएससी सीएसई 2023 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या लगभग 1105 है।
एग्जाम पैटर्न
प्रीलिम्स को सफलता पूर्वक पास करने बाद Mains की परीक्षा देनी होती है जो वर्णनात्मक (Descriptive) होती है। इसमें मुख्यतः 9 पेपर होते हैं और मेरिट बनाते समय केवल 7 पेपर को सम्मिलित किया जाता है। 2 पेपर भाषा (300 पूर्णांक में 2 पेपर, इसे क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 25% अंक प्राप्त करना जरूरी होता है) और बाकी 7 पेपर जनरल स्टडीज और निबन्ध होता है।
इंटरव्यू प्रोसेस
जो अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा को क्वालीफाई करते हैं उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जिन्हें UPSC बोर्ड के वरिष्ठ चयनकर्ताओं के सवालों के जवाब देने होते हैं।फाइनल मेरिट और रैंक Mains + इंटरव्यू (1750+275= 2025) के अंकों को जोड़कर बनाई जाती है।
संबंधित खबरें
ISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
6 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines