UPSC Prelims 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 28 मई 2023 को देशभर में यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाने वाला है। ये परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जिसमें पहली शिफ्ट के लिए एंट्री 9:20 पर समाप्त हो जाएगी। वहीं दूसरी पाली के लिए दोपहर 2:20 के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि यूपीएससी की परीक्षा होने वाली है ऐसे में एग्जाम को लेकर नियम भी सख्त बनाए गए हैं। इसलिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम के लिए सभी गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ लें।
और पढ़िए – SSC Delhi Police SI Result 2023: दिल्ली पुलिस SI और CRPF पेपर II के परिणाम जारी, यहां Direct Link
UPSC Prelims 2023 Guidelines: केंद्र पर इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
– एडमिट कार्ड के साथ सभी उम्मीदवारों को एक फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। इसमें उम्मीदवार आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड व अन्य प्रूफ ले जा सकते हैं।
– उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाने की जरूरत होगी। एक परीक्षा हॉल में प्रत्येक शिफ्ट के लिए।
– अपने साथ सिर्फ बॉल पेन लेकर जाना है, जेल पेन से ओएमआर शीट में आंसर मार्क करने की अनुमति नहीं होगी।
– परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार सही समय पर पहुंच जाएं।
– केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या गैजेट जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
– उम्मीदवार अपने साथ पानी की बोतलें, हैंड सैनिटाइजर फेस मास्क ले जा सकते हैं।
– पानी की बोतल ट्रांसपारेंट होनी चाहिए।
और पढ़िए – Bank Jobs 2023: बैंक में विभिन्न पदों पर निकली नौकरियां, यहां देखें अप्लाई करने की प्रोसेस
यूपीएससी द्वारा हर साल आयोजित की जाती है परीक्षा
यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) समेत की तरह की सिविल सेवओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है। इस भर्ती परीक्षा में हर साल करीब 9 लाख युवा बैठते हैं।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
46 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines