UPSC Civil Services Prelims 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा 2023 प्रारंभिक पेपर 1 (General Studies) परीक्षा आयोजित की। पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे के बीच आयोजित किया गया था। इस वर्ष जनरल स्टडीज का पेपर उम्मीदवारों के लिए कठिन था। विशेषज्ञों व परीक्षार्थियों ने स्वीकारा है कि परीक्षा में मध्यम से कठिन स्तर वाले सवालों की संख्या ज्यादा रही।
जानें कैसा था पेपर पैटर्न
रविवार को हुई सिविल सेवा प्री परीक्षा में जनरल स्टडी का पहला पेपर हुआ, जिसमें 200 अंकों के 100 सवाल पूछे गए। इसमें भूगोल के करीब 32 सवाल थे, जिसमें 16 सवाल एनवायरमेंट से जुड़े हुए थे।
जानें एक्सपर्ट्स की राय
विशेषज्ञों के मुताबिक, परीक्षा में NCERT पैटर्न के ही सवाल पूछे गए हैं। राष्ट्रपति से लेकर मूल अधिकार, आधुनिक भारत, मध्य भारत और प्राचीन भारत के सवालों के साथ ही संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े सवाल भी पूछे गए। प्रयाग आईएएस एकेडमी के निदेशक आरए खान ने बताया कि इस पेपर में जिन अभ्यर्थियों ने 45 से 50 सवाल ठीक किए होंगे, उनके क्वालिफाई करने की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में मध्यम से कठिन सवाल पूछे गए। ज्यादातर सवाल वर्तमान परिपेक्ष्य में पूछे गए हैं।
और पढ़िए – IOCL recruitment 2023: इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का शानदार मौका, इन डिटेल्स के साथ जल्द करें अप्लाई
उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने गहराई से तैयारी की होगी, उनके लिए सफलता की राह आसान है। दूसरा पेपर सीसैट का था, जिसमें 200 अंकों के 80 सवाल पूछे गए। ये क्वालिफाइंग पेपर है। दूसरी बार परीक्षा देने वाले अंकित का कहना था कि पिछले साल के मुकाबले इस साल करेंट बेस्ड सवाल ज्यादा पूछे गए। एक अन्य परीक्षार्थी मुकेश नेगी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल परीक्षा का स्तर थोड़ा कठिन रहा है।
यूपीएससी सिविल सेवा 2023 प्रीलिम्स पेपर यहां करें डाउनलोड
UPSC Prelims 2023 GS Paper 1 SET B
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
52 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines