Niharika Gupta
Read More
UPSC Civil Service Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2023) और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस वर्ष, आयोग ने योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 1,105 रिक्तियों में से, जो पिछले सात साल में सबसे अधिक है, और भारतीय वन सेवा (IFS) में 150 रिक्त पद हैं। इससे पहले 2016 में यूपीएससी ने 1209 पदों के लिए नोटिफिकेशन दिया था जिसके बाद पिछले साल तक रिक्तियों की संख्या काम रही थी ।
इस भर्ती परीक्षा में हर साल करीब 8 से 9 लाख युवा बैठते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सेवा की चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के चरण होते हैं।
योग्य उम्मीदवारों को सीएसई 2023 में छह प्रयासों की अनुमति है। हालांकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को असीमित प्रयासों की अनुमति है जबकि ओबीसी उम्मीदवार नौ प्रयास कर सकते हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित PwBD उम्मीदवारों को भी नौ प्रयासों की अनुमति है।
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
न्यूनतम आयु – 21 साल । अधिकतम आयु 32 साल से कम हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से होगी। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1991 से पहले और 1 अगस्त 2002 के बाद न हुआ हो।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 32 वर्ष की आयु सीमा के साथ कुल 6 प्रयास मिलते हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 35 वर्ष की आयु तक 9 प्रयास मिलते हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 37 वर्ष की आयु तक असीमित संख्या में प्रयास मिलते हैं|
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा परीक्षा के तीन चरणों में से एक है, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य सिविल सेवाओं में चयन के लिए आयोजित की जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।