UPSC Civil Services 2023: भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के लिए प्रस्तावित भर्ती परीक्षा इस साल आयोजित नहीं की जाएगी, रेल मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की हैं। इसके बजाय, उम्मीदवारों का चयन करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा का उपयोग किया जाएगा।
रेल मंत्रालय की घोषणा
मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “यूपीएससी और डीओपीटी के परामर्श से रेलवे मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) में भर्ती यूपीएससी द्वारा वर्ष 2023 के लिए आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।”
पिछले साल, मंत्रालय ने रेलवे की प्रबंधन सेवा के लिए कर्मियों का चयन करने के लिए दो स्तरीय परीक्षा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा परीक्षा या IRMSE की घोषणा की थी। यह भी कहा था कि एक प्रारंभिक स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, उसके बाद एक मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होगा।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्यता
मंत्रालय के बयान के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, आईएमआरएसई मुख्य परीक्षा के लिए योग्यता परीक्षा के रूप में होगी। इस परीक्षा का स्ट्रक्चर, पाठ्यक्रम, पेपर पैटर्न, आयु सीमा सभी सीएसई के समान होंगे।
UPSC CSE Prelims 2023 Registration
इस बीच, यूपीएससी सिविल सेवा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 फरवरी, 2023 से शुरू कर दिया गया है, जो 21 फरवरी, 2023 को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़िए –RPSC SI Result 2021: आरपीएससी एसआई फिजिकल टेस्ट के परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपने मार्क्स
1105 पदों पर होगी भर्तियां
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई, 2023 को किया जाएगा। इस साल 1105 रिक्तियों को इस भर्ती अभियान के माध्यम से भरा जाएगा। आवेदन सुधार विंडो 22 फरवरी को खुलेगी और 28 फरवरी, 2023 को बंद होगी।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines