UPSC Civil Service Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस वर्ष, UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए 1105 रिक्तियों को अधिसूचित किया है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को होनी है जबकि मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को योग्यता के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए।
UPSC Civil Services Prelims Exam 2023 Registration Link
कौन कर सकता है आवेदन?
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा 01 अगस्त 2023 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि, कुछ श्रेणियों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, रक्षा सेवा कर्मियों और अन्य के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
योग्य उम्मीदवारों को सीएसई 2023 में छह प्रयासों की अनुमति है। हालांकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को असीमित प्रयासों की अनुमति है जबकि ओबीसी उम्मीदवार नौ प्रयास कर सकते हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित PwBD उम्मीदवारों को भी नौ प्रयासों की अनुमति है।
UPSC Civil Services 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- पेज को नीचे स्क्रॉल करें और पेज के दाईं ओर ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ बटन पर क्लिक करें।
- अब, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें ‘विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन’ लिखा हो।
- आवश्यक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक खोजें।
- यूपीएससी आईएएस और आईएफएस के लिए दो भागों में आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
- पहले भाग में, मूल विवरण प्रदान करें और फिर फोटो, शुल्क भुगतान, सुधार आदि के लिए सभी आवश्यक निर्देश पढ़ें।
- ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और फिर प्रक्रियाओं के अगले सेट का पालन करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें, परीक्षा केंद्र का चयन करें और फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आयोग ने सीएस (पी) परीक्षा 2023 के माध्यम से भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ऑनलाइन आवेदन की विंडो 21 फरवरी को बंद हो जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के साथ आयोजित की जाती है। हालांकि मुख्य और इंटरव्यू का चरण अलग-अलग आयोजित किया जाता है।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
5 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
5 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
11 days agoSBI Recruitment 2026: एसबीआई में निकली 98 लाख रुपये तक के पैकेज वाली नौकरियां, बिना लिखित परीक्षा के होगा सिलेक्शन, जानें पूरी डिटेल
13 days agoUPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम
15 days agoBank Me Job Kaise Paye: बैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की पूरी जानकारी
15 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? पहली बार सामने आए जिलावार रोजगार आंकड़ों ने किया हैरान
16 days agoUGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड
16 days agoAgniveer Job News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्लान
16 days agoUPPSC PCS Mains Result 2026 का ऐलान, नतीजे चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines