UPSC CSE 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बुधवार को पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया। उम्मीदवार जो व्यक्तित्व परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर शेड्यूल देख सकते हैं।
इस तारीख से होंगे इंटरव्यू
शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीएसई 2022 के इंटरव्यू 30 जनवरी 2023 से शुरू होंगे और 10 मार्च 2023 तक चलेंगे। इंटरव्यू दो शिफ्ट में लिए जाएंगे। एक शिफ्ट होगी सुबह 9 बजे से और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 1 बजे से।
इंटरव्यू के लिए जरूरी बातें
कैंडिडेट्स को पर्सनेलिटी टेस्ट में शामिल होने के लिए जल्द ही ई-सम्मन लेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हें लेकर ही वे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू लेटर upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर उपलब्ध होंगे। हालांकि जिन कैंडिडेट्स ने समय सीमा के अंदर डैफ – II भरकर जमा नहीं किया है उनकी पात्रता निरस्त मानी जाएगी और उन्हें ई-सम्मन लेटर इश्यू नहीं किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें इंटरव्यू शेड्यूल
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर CSE 2022 Interview Schedule Link दिया होगा, इस पर क्लिक करें।
- इतना करते ही इंटरव्यू शेड्यूल कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यहां से शेड्यूल चेक करके डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंट लेकर रख लें।
इंटरव्यू शेड्यूल डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines