UPSC CDS I 2023 Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीडीएस I 2023 नोटिफिकेशन जारी की है। उम्मीदवार जो संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 तक है।
UPSC CDS I Exam
यूपीएससी सीडीएस (I) एग्जाम 16 अप्रैल 2023 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
यूपीएससी सीडीएस (I) के ऑनलाइन आवेदन 21 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध वन टाइम रजिस्ट्रेशन (UPSC OTR) प्लेटफॉर्म पर पहले खुद को रजिस्टर्ड करना होगा और फिर परीक्षा के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
रिक्ति विवरण (UPSC CDS I Vacancy 2023)
- भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून: 100 पद
- भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला-पाठ्यक्रम: 22 पद
- वायु सेना अकादमी, हैदराबाद: 32 पद
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास): 170 पद
- अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास): 17 पद
RRB Group D Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी के परिणाम घोषित, यहां Direct Link से चेक करें स्कोर
कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन
(i) इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) और ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए।
(ii) भारतीय नौसेना अकादमी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
(iii) वायु सेना अकादमी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री (10 + 2 स्तर पर भौतिकी और गणित के साथ) या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा जबकि महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। उम्मीदवार, एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करके, या वीजा / मास्टर / रूपे क्रेडिट / डेबिट कार्ड / यूपीआई इंटरनेट बैंकिंग के जरिए शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines