हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

UPSC CAPF Admit Card 2023: यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
UPSC CAPF Admit Card 2023

UPSC CAPF Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 14 जुलाई, 2023 को सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट (CAPF) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 14 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक उपलब्ध रहेगा। परीक्षा 6 अगस्त, 2023 को आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। इस परीक्षा के लिए कोई कागजी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

और पढ़िए – BPSC 69th CCE Exam: बीपीएससी 69वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा में रिक्तियों की संख्या बढ़ी, यहां चेक करें प्रोसेस

यूपीएससी सीएपीएफ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

UPSC CAPF Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीएपीएफ एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

वैकेंसी डिटेल

इस बार इस परीक्षा के जरिए कुल 322 पदों को भरा जाएगा। इनमें बीएसएफ में 86, सीआरपीएफ में 55, सीआईएसएफ में 91, आईटीबीपी में 60 और एसएसबी में 30 वैकेंसी हैं।

और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें