UPPSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से एक खुशखबरी है। प्रदेश में 2382 स्वास्थ्य अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया चालू हो गई है। प्रक्रिया के तहत 2 जनवरी 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन के तहत रजिस्ट्रेशन फीस जमा की जा सकेगी। वहीं फीस जमा करने के बाद आवेदक 5 जनवरी 2023 तक अपना आवेदन फार्म सबमिट कर सकता है।
इन वर्गों के लिए ये होगी रजिस्ट्रेशन फीस
UPPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में खाली पड़े 2382 स्वास्थ्य अधिकारी (मेडिकल ऑफिसर) के पदों को भरने वाली है। इसके लिए UPPSC की ओर से भर्ती निकाली गई है। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 105 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस बैंक में जमा करनी होगी।
इनके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवार और सेवानिवृत्त लोगों को मात्र 65 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। वहीं दिव्यांगजनों (Handicap) वर्ग के आवेदकों 25 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देय होगी।
इस उम्र के लोग कर सकेंगे आवेदन
आवेदन के नियमों के मुताबिक आवेदन करने वाले की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तक होनी चाहिए। UPPSC के तहत होने वाली भर्ती में आवेदकों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS की डिग्री या फिर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत मान्यता प्राप्त मेडिकल कोर्स में स्नातक (graduate) होना चाहिए।
साथ ही आवेदक के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की संबंधित स्पेशल मेडिकल स्ट्रीम में 3 साल की परास्नातक डिग्री (Masters/Post Graduate) या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत मान्यता प्राप्त मेडिकल कोर्स में मास्टर डिग्री (PG) भी होनी चाहिए।
CBSE Exams 2023: सीबीएसई का बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम, देखें डेट्स
इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी भर्ती
आयोग की ओर से स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist), जनरल फिजिशियन (General Physician), नेत्र रोग विशेषज्ञ (Ophthalmologist), ईएनटी विशेषज्ञ (ENT Specialist), त्वचा विशेषज्ञ (Dermetologist), एनेस्थेटिस्ट (Anesthetist), मनोचिकित्सक (Psychiatrist), माइक्रोबायोलॉजिस्ट (Microbiologist), फोरेंसिक विशेषज्ञ (Forensic Specialist), बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician), रेडियोलॉजिस्ट (Radiologist), पैथोलॉजिस्ट (Pathologist), जनरल सर्जन (General Surgeon), हड्डी रोग विशेषज्ञ (Orthopedician) और जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ (Public Health Specialist) जैसे कई पदों पर भर्ती कर रहा है।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
17 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
3 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines