UPPSC PCS Admit Card 2025: अगर आपने यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम 2025 (UPPSC PCS Exam 2025) में बैठने के लिए फॉर्म भरा है तो आपके लिए जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने इसके लिए (PCS Preliminary Examination 2025) एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्टर किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी.
बता दें कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी कार्ड साथ लाना होगा. हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पता, रोल नंबर, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट का समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है. यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2025 परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगी.
UPPSC PCS Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
वहां दिए गए लिंक “Download Admit Card for PCS Prelims 2025” पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड लिखें
डिटेल्स भरें और “Submit” कर दें.
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा.
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट करें. एडमिट कार्ड की दो कॉपियां डाउनलोड करें.
UPPSC Admit Card 2025 पर दी गई जानकारी और विवरण को अच्छी तरह चेक कर लें.
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से सत्यापित करना चाहिए. अगर कोई गड़बड़ी हो, तो उन्हें समस्या के समाधान के लिए तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए.
एडमिट कार्ड में ये जानकारियां दी गई हैं:
उम्मीदवार का नाम और फोटो
रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
जन्म तिथि और लिंग
परीक्षा केंद्र का पता और कोड
रिपोर्टिंग का समय और शिफ्ट की जानकारी
परीक्षा संबंधी निर्देश और नियम
संबंधित खबरें
महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
1 day agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
2 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
8 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
14 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
16 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
18 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
18 days agoमहिलाएं कहां सबसे ज्यादा कर रही हैं काम? सामने आए आंकड़ों ने किया हैरान
19 days agoजारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines