UPPSC Lekhpal result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPPSC) ने लेखपाल परिणाम 2023 की घोषणा की है। उम्मीदवार यूपीपीएससी लेखपाल परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
जानें कट-ऑफ
UPPSC लेखपाल परीक्षा के लिए कुल 27455 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 75.755 है, एससी वर्ग के लिए कटऑफ 73.75% है। एसटी वर्ग के लिए कटऑफ 66.50% है और ओबीसी वर्ग के लिए कटऑफ 75.75% है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए कटऑफ मार्क 75.75% है।
जानें वैकेंसी डिटेल्स
लेखपाल 8085 पदों के लिए जुलाई 2022 में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे थे। चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। लेखपाल के कुल 8085 वैकेंसी में से 3271 पद अनारक्षित हैं। एससी के लिए 1690, एसटी के लिए 152, ओबीसी के लिए 2174 और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के लिए 798 पद आरक्षित हैं।
आयोग का जरूरी नोटिस
यूपीएसएसएससी ने परिणाम नोटिस में कहा है कि अहर्ता/ अभिलेख जांच के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों का रिजल्ट अंतिम चयन परिणाम नहीं है। ऐसे में अहर्ता/ अभिलेख परीक्षण के लिए घोषित इस परिणाम में सम्मिलित होने के आधार पर अंतिम चयन के लिए किसी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंतिम चयन परिणाम अर्हता अभिलेख परीक्षण के बाद यथा समय घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक
UPPSC Lekhpal result 2023: ऐसे करें चेक
- UPPSC आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज जारी होगा।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
यूपी में नई लेखपाल भर्ती कब
आयोग ने इन लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती कराने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में इस साल 4443 लेखपालों की रिवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन के चलते लेखपाल के करीब साढ़े चार हजार पद खाली हो गए हैं। मंडल में लेखपाल की कुल रिक्तियों के आधार पर अधियाचन राजस्व परिषद को जल्द ही मुहैया कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines